न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल सरकार का फैसला - दिल्‍ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्‍कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि स्कूल फिलहाल 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 8:04:51

केजरीवाल सरकार का फैसला - दिल्‍ली में 31 जुलाई तक बंद रहेंगे स्‍कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने फैसला लिया है कि स्कूल फिलहाल 31 जुलाई तक बंद रखे जाएंगे। दिल्ली में स्कूलों को दोबार खोलने संबंधी योजना पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। लॉकडाउन के दौरान विभिन्न माध्यमों से शिक्षा जारी रखने संबंधी अनुभवों पर भी चर्चा हुई। बैठक में अलग अलग कक्षाओं के अनुरूप विशिष्ट योजना बनाने संबधी सुझावों पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि फिलहाल मौजूदा कोरोना संकट को देखते हुए स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखा जाए।

बैठक में दिल्ली के सरकारी और निजी स्कूलों के 829 शिक्षकों, 61 स्कूल हेड, 920 स्टूडेंट्स और 829 अभिभावकों के ऑनलाइन सुझावों और स्कूल स्तर पर 23 हजार 262 टीचर्स और 98 हजार 423 अभिभावकों के सुझाओं पर आधारित जिलेवार रिपोर्ट पर विचार किया गया। इन रिपोर्ट को शिक्षा निदेशालय के उप शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा सचिव और शिक्षा निदेशक की उपस्थित में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को प्रेजेंट किया।

आए ये सुझाव

- प्राथमिक कक्षाओं के बारे में सुझाव आया कि 12 से 15 स्टूडेंट की सप्ताह में एक या दो कक्षा लगाई जाए।
- क्लास 3rd से 5th वैकल्पिक दिन में लगाने का सुझाव आया।
- क्लास 6th से 8th के लिए छोटे समूह में सप्ताह में एक या दो दिन क्लास कराने का सुझाव आया।
- कुछ लोगों ने सप्ताह में 3 दिन क्लास का भी सुझाव दिया। सिलेबस को 30 से 50 फीसदी तक कम करने पर भी कई लोगों ने जोर दिया।
- क्लास 9th और 10th के लिए सप्ताह 1 या 2 दिन छोटे समूह में क्लास करने का सुझाव आया।
- कुछ लोगों ने क्लास 10th के लिए प्रतिदिन क्लास का सुझाव दिया। ऑनलाइन क्लास जारी रखने, यूट्यूब चैनल, खान अकादमी के वीडियो जारी रखने का सुझाव आया।
- 11वीं और 12वीं की क्लास वैकल्पिक दिनों में कराने और शेष दिनों में ऑनलाइन शिक्षा का सुझाव दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री