न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / 24 घंटे में 46 कोरोना मरीजों की मौत, जुलाई के बाद सबसे ज्यादा; शनिवार को 3372 नए मामले दर्ज

दिल्ली की बात करे तो बीते 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हुई है। जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में इतने लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Sep 2020 10:28:38

दिल्ली / 24 घंटे में 46 कोरोना मरीजों की मौत, जुलाई के बाद सबसे ज्यादा; शनिवार को 3372 नए मामले दर्ज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 60 लाख के करीब पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो कोरोना (Corona) के 88 हजार 600 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1124 लोगों को मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में नए कोरोना केस के बाद देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ने 59,92,532 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 9 लाख 56 हजार 402 एक्टिव केस हैं, जबकि कोरोना संक्रमण के चलते 94 हजार 503 मरीजों की जान जा चुकी है। वहीं, राहत की बात ये है कि अब तक 49 लाख 41 हजार 627 लोग रिकवर हो चुके हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर 9,87,861 कोरोना जांच की गई है। आईसीएमआर ने कहा है कि कोरोना जांच से मरीजों का पता लगाना आसान हो जाता है और वह जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं।

24 घंटे में 46 लोगों की हुई मौत

वहीं, दिल्ली की बात करे तो बीते 24 घंटे में 46 लोगों की मौत हुई है। जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में इतने लोगों की कोरोना से मौत हुई है। हालांकि एक्टिव केसों की संख्या 30 हजार के नीचे आई गई है। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2231 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट भी 6% से नीचे आ गया है। वहीं रिकवरी रेट 86.96% है, जबकि डेथ रेट 1.94% है। पिछले 24 घंटों में 57688 टेस्ट (RT-PCR- 9968, एंटीजन- 47,720) हुए हैं। अब तक कुल टेस्ट 28,73,338 हुए हैं।

दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 267822 हो गई है, जबकि 5193 लोगों की मौत हुई है। राहत कि बात ये है कि 232912 लोग कोरोना से जंग जीतकर ठीक भी हुए हैं। शनिवार को दिल्ली में 3372 नए मामले दर्ज किए गए।

बता दे, देश में कोरोना टेस्टिंग का आंकड़ा 7 करोड़ के पार हो गया है। अब तक 7 करोड़ 12 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 8.33% लोग संक्रमित मिले हैं। हर 10 लाख की आबादी में 50 हजार 803 लोगों की जांच हो रही है। इनमें 4200 लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

सितंबर के इन 26 दिनों में सबसे ज्यादा जांच हुई है। इस दौरान करीब 2.70 करोड़ लोगों का टेस्ट हुआ और इनमें 22.92 लाख लोग संक्रमित पाए गए। इसके पहले अगस्त में 2.39 करोड़ लोगों की जांच हुई और इनमें 19.90 लाख मरीज मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका