वर्तमान में नारकोटिक्स डिपार्टमेंट द्वारा रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का मामला सुर्ख़ियों में हैं जिसमें ड्रग्स के मामले सामने आया हैं और बॉलीवुड से जुड़े भी कई नाम सामने आ सकते हैं। देशभर में ड्रग्स माफिया एक्टिव है। इसी बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली हैं और उनके द्वारा 90 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई हैं। अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस द्वारा पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 23 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की है।
यह हेरोइन म्यांमार से मणिपुर होते हुए भारत में आती थी। स्पेशल सेल इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगी हुई है। आरोपी एक स्विफ्ट और वैगनआर कार का इस्तेमाल कर हेरोइन छिपाकर उसे एक जगह से दूसरी जगह लाने में करते थे। इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर करमवीर ने एसीपी अतर सिंह के नेतृत्व में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।
आरोपियों की पहचान उदय(30) निवासी सारन बिहार, सुबोध दास(26) निवासी बेगुसराय बिहार, संजीव कुमार(25) निवासी बेगुसराय बिहार, नित्यानंद(28) गोलाघाट असम, राहुल हंदीक(30) गोलाघाट असम के रूप में हुई है।













