न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / कोरोना के बढ़ते कदम, दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी संक्रमित

दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि उनके 20 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इन सभी को कोरोना के कम लक्षण हैं, ऐसे में इनमें लगातार सुधार हो रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Jun 2020 12:18:17

दिल्ली / कोरोना के बढ़ते कदम, दिल्ली मेट्रो के 20 कर्मचारी संक्रमित

कोरोना का संक्रमण देशभर के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी तेजी से अपने पैर पसारता जा रहा है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 1 हजार 369 नए मामले सामने आने के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 25004 हो गई है। वहीं, गुरुवार को 44 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है इसके साथ ही कुल मौतों की गिनती 650 तक पहुंच गई है। फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 14 हजार 456 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में अब यह हाल हो गया है कि यहां अलग-अलग दफ्तर कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। अब दिल्ली मेट्रो के कई कर्मचारी भी इस महामारी की चपेट में आ गए हैं। DMRC के मुताबिक, उनके 20 कर्मचारियों को कोरोना वायरस हुआ है।

दिल्ली मेट्रो की ओर से बयान जारी करते हुए कहा गया है कि उनके 20 कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इन सभी को कोरोना के कम लक्षण हैं, ऐसे में इनमें लगातार सुधार हो रहा है।

DRDO का एक कर्मचारी संक्रमित

दिल्ली मेट्रो के अलावा शुक्रवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद एक फ्लोर को बंद कर सैनिटाइज किया जा रहा है।

DMRC ने बयान में कहा कि हम लगातार वापसी की तैयारी कर रहे हैं, इसी तैयारी में हमारे कुछ साथी वायरस की चपेट में आ गए हैं। जिस तरह देश आज इस बीमारी से लड़ रहा है, वैसे ही हम भी लड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो की सर्विस देश में लॉकडाउन लागू होने के बाद से ही बंद है। 24 मार्च के बाद से मेट्रो नहीं चली है, इसके अलावा अभी ये कब चलेगी तय नहीं हुआ है। अनलॉक 1 के तहत जो नीति जारी की गई है, उसके मुताबिक दिल्ली मेट्रो, ट्रेन और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जुलाई के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि अबतक दिल्ली में कई बड़े दफ्तरों में कोरोना का कहर दिख चुका है। उपराज्यपाल का दफ्तर, रेलवे मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय अबतक कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है।

दिल्ली में 5 और हॉटस्पॉट बढ़े

दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना मरीजों के साथ-साथ हॉटस्पॉट की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 5 हॉटस्पॉट और बढ़ गए हैं। इसके बाद अब यह संख्या बढ़कर 163 हो गई है। दिल्ली में अब तक कुल 222 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है जिनमें से 59 को कोरोना मुक्त किए जाने के बाद इससे बाहर किया जा चुका है। फिलहाल 163 हॉटस्पॉट इलाके हैं जिन्हें सील किया गया है।

RSS के दफ्तर पहुंचा कोरोना

दिल्ली स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दफ्तर में भी कोरोना वायरस की एंट्री हो गई है। बुधवार को संघ के सहप्रचार प्रमुख डॉ सुनील आंबेकर और डॉ योगेंद्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। उनके अलावा 2 बावर्ची भी कोरोना की चपेट में आ गए थे।

डॉ आंबेकर का इलाज सफदरजंग हॉस्पिटल में चल रहा है। कोरोना के मामले सामने आने के बाद उदासीन आश्रम जो फिलहाल दिल्ली में संघ का दफ्तर है उसे सैनिटाइज किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका