न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / कोरोना के खिलाफ शुरू हुई बड़ी तैयारी, केजरीवाल सरकार ने 20 हजार एक्स्ट्रा बेड तैयार करने के दिए आदेश

दिल्ली के छोटे-बड़े होटलों में 4 हजार, 80 बैंकेट हॉल में 11 हजार और 5,000 बेड नर्सिंग होम्स में तैयार किए जाएंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 12:52:37

दिल्ली /  कोरोना के खिलाफ शुरू हुई बड़ी तैयारी, केजरीवाल सरकार ने 20 हजार एक्स्ट्रा बेड तैयार करने के दिए आदेश

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। 30 मई को राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 549 थी, जो 13 जून को 38 हजार 958 पर पहुंच गई। यहां अब तक 14 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 22 हजार 742 का इलाज चल रहा है। 1271 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर दिन पांच-साढ़े पांच हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने अगले एक हफ्तें के भीतर 20 हजार नए कोरोना बेड तैयार करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने बेडों की व्यवस्था के लिए होटल, बैंकेट हॉल और नर्सिंग होम का अधिग्रहण करने का फैसला किया है। दिल्ली के छोटे-बड़े होटलों में 4 हजार, 80 बैंकेट हॉल में 11 हजार और 5,000 बेड नर्सिंग होम्स में तैयार किए जाएंगे।

केजरीवाल सरकार ने अगले सप्ताह तक 20 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने की योजना तैयार की है। होटल में तैयार किए गए बेड को प्राइवेट अस्पतालों के साथ अटैच किया जाएगा। बैंकेट हॉल में तैयार किए गए बेड नर्सिंग होम्स के साथ अटैच किए जाएंगे। इसके अलावा 10 से 49 बेड वाले नर्सिंग होम्स को कोविड बेड बनाया जा रहा है, जिनमें करीब 5 हजार बेड बनाए जाएंगे। सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अगले कुछ दिनों के भीतर इसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। केजरीवाल सरकार ने इन होटलों और बैंकेट हॉल में इलाज के लिए दाखिल होने वाले मरीजों के लिए रेट कार्ड भी तय किया है।

दिल्ली के हालात का जायजा

बता दे, दिल्ली में कोरोना संक्रमितों को देखते हुए आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली के राज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ चर्चा चल रही है। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक की थी। इसमें शाह, डॉ हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के डायरेक्टर और एम्पावर्ड ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद पीएमओ ने बताया कि देश में कोरोना के दो तिहाई मामले 5 राज्यों में हैं। बड़े शहरों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका