न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में बढ़ता कोरोना / BJP सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को दिए ये 5 सुझाव

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को संक्रमण को रोकने के लिए पांच सुझाव दिए है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 6:17:57

दिल्ली में बढ़ता कोरोना /  BJP सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को दिए ये 5 सुझाव

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार को संक्रमण को रोकने के लिए पांच सुझाव दिए है इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल सरकार पर हमला भी बोला है। गौतम गंभीर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार कोरोना के मामले में पारदर्शिता नहीं दिखा रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार ने 6 साल में हेल्थ इंफ्रास्टक्चर पर काम नहीं किया। तीन महीने में पूरा हेल्थ सिस्टम चरमरा गया। सरकार महामारी के दौर में विज्ञापन दे रही है, जबकि हर एक पैसा लोगों के सेवा के लिए जाना चाहिए। मोहल्ला क्लिनिक पर अब कोई बात नहीं कर रहा है। सरकार एक हॉस्पिटल तो बना सकती थी।

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि चार महीने से प्राइवेट हॉस्पिटल में कोरोना इलाज के खर्च को रेगुलेट क्यों नहीं किया है। दिल्ली की स्थिति चिंताजनक है। कोरोना संक्रमण के रफ्तार से पता चलता है कि दिल्ली के हालात ठीक नहीं है। दिल्ली सरकार को पारदर्शिता लानी चाहिए।

गौतम गंभीर दिए पांच सुझाव

- टेस्टिंग करानी जरूरी है, इसलिए तेजी से लोगों की टेस्टिंग कराई जानी चाहिए।

- एमसीडी के अस्पतालों को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील कीजिए। यह अधिकार सिर्फ दिल्ली सरकार के पास है, ऐसे में इस पर तुरंत अमल करने की जरूरत है।

- प्राइवेट हॉस्पिटल के रेट को रेगुलेट करनी की जरूरत है। इससे लोग अपना इलाज प्राइवेट अस्पताल में भी करा पाएंगे और सरकारी अस्पतालों पर बोझ कम होगा।

- जो भी हॉस्पिटल माफिया की तरह काम कर रहे हैं, उन पर एफआईआर दर्ज कराइए।

- आरडब्लूए या सोसॉयटी के अध्यक्षों के साथ मीटिंग कीजिए। उनके खाली कम्युनिटी हॉल में ऑक्सीजन-बेड की सुविधा दीजिए, जिससे असिम्टोमेटिक मरीजों को वहां इलाज हो पाए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री