न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग : BJP सांसद

बीजेपी सांसद ने कहा कि ये बात नोट करके रख लेना,ये चुनाव छोटा-मोटा चुनाव नहीं है बल्कि ये देश में स्थिरता और एकता का चुनाव है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 10:01:07

हमारी सरकार बनी तो एक घंटे में खाली करा देंगे शाहीन बाग :  BJP सांसद

बीजेपी की ओर से शाहीन बाग का मसला दिल्ली के चुनाव में जोर शोर से उछाला जा रहा है। हाल ही में अमित शाह ने एक सभा में कहा था कि दिल्ली वाले इतने जोर से ईवीएम का बटन दबाएं कि करंट शाहीन बाग तक लगे। बीजेपी की ओर से इस मसले पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा जा रहा है। इसी कड़ी में बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो वह एक घंटे में शाहीन बाग को खाली करा देंगे। बीजेपी सांसद ने कहा कि ये बात नोट करके रख लेना,ये चुनाव छोटा-मोटा चुनाव नहीं है बल्कि ये देश में स्थिरता और एकता का चुनाव है। 11 तारीख को अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई तो एक घंटे के अंदर शाहीन बाग में एक भी आदमी दिखाई दिया तो मैं भी यही हूं और आप भी यही हैं।

बता दे, पिछले करीब 40 दिनों से नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन दिल्ली विधानसभा चुनाव में आर-पार की जंग का मसला बन चुका है। शाहीन बाग के मसले पर बीजेपी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं और इसे राजनीतिक साजिश का हिस्सा बता रहे हैं। सोमवार को ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आरोप लगाया था कि शाहीन बाग में देश को तोड़ने वाले बैठे हैं, जो टुकड़े-टुकड़े गैंग हैं।

delhi election 2020,pravesh verma,bjp,shaheen bagh,arvind kejriwal,aap,amit shah,delhi news,news

केजरीवाल का पलटवार

बीजेपी की ओर से लगातार हो रही बयानबाजी के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को ट्विट करते हुए कहा कि बीजेपी वाले एक घंटे में शाहीन बाग का रास्ता खुलवाए, इसमें मेरी तरफ से हरी झंडी है। केजरीवाल ने कहा कि शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। केजरीवाल ने कहा बीजेपी नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है। शाहीन बाग के मसले पर उन्होंने कहा कि लिखकर ले लो शाहीन बाग के रास्ते 8 से पहले नहीं बल्कि 9 तारीख को खुल जाएंगे। बीजेपी चाहती ही नहीं है कि रास्ता खुले। गृहमंत्री अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और पीयूष गोयल से अपील करता हूं कि सब शाहीन बाग जाएं, वहां के लोगों से बात करें और रास्ते खुलवाएं। जनता को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, भाजपा देश की सुरक्षा पर गंदी राजनीति करती है। शाहीन बाग में रास्ता बंद है वहां बहुत लोगों को तकलीफ हो रही है, स्कूल के बच्चों, एम्बुलेंस को जाने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली सीएम ने कहा कि 40 मिनट का रास्ता तय करने में 3 घण्टे लग रहे हैं।

सरकारी जमीन पर बनी सभी मस्जिदों को हटा देंगे

शाहीन बाग के प्रदर्शन के अलावा प्रवेश वर्मा ने सरकारी जमीन पर मस्जिद का मसला भी उठाया। अपने भाषण में बीजेपी सांसद ने कहा कि दिल्ली में मेरी सरकार बन गई तो 11 तारीख के बाद केवल एक महीने का समय मुझे दे देना... मेरी लोकसभा क्षेत्र में जितनी मस्जिद सरकारी जमीन पर बनी हैं उन सभी मस्जिदों को हटा देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
नितिन गडकरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर टिप्पणी को बताया अनुचित
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
'अंग्रेज चले गए, औलादों को छोड़ गए', बिहार में सुधाकर सिंह का RSS और बीजेपी पर हमला
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका