न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मोबाइल नहीं देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली में बदमाशों ने मोबाइल के लिए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश 24 साल के एक युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे और जब युवक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 06 Oct 2020 2:11:35

दिल्ली में मोबाइल नहीं देने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी फरार

दिल्ली में बदमाशों ने मोबाइल के लिए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। बदमाश 24 साल के एक युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहे थे और जब युवक ने इसका विरोध किया तो उन्होंने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अमन रविवार को करीब रात 11:30 बजे जीबी रोड इलाके में अपने दोस्तों अनिरुद्ध (22), हरिओम और राजू के साथ घूम रहा था। जब वह दोस्तों के साथ सड़क पर चल रहा था उसी वक्त बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की। अमन ने बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों के साथी ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने कहा कि अमन के दोस्त अनिरुद्ध ने हमलावर को रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे भी घायल कर दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों घायलों को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनिरुद्ध को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 394 (स्वेच्छा से लूट करने में चोट पहुंचाने के कारण), 397 (डकैती, मौत या भयंकर चोट पहुंचाने के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि कमला मार्केट पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतक के छीने गए मोबाइल फोन को ट्रैक करके बदमाशो तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव

किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार

केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला

दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार

'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन

'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म

सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'

'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी

सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत

7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका