न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल सरकार पर बरसे संबित पात्रा, बोले- राजनीति को अलग रख कर लोगों के इलाज पर ध्यान दें

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज दिल्ली की सरकार को राजनीति को अलग रख कर लोगों के इलाज की चिंता करनी चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Jun 2020 4:16:19

केजरीवाल सरकार पर बरसे संबित पात्रा, बोले- राजनीति को अलग रख कर लोगों के इलाज पर ध्यान दें

दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से आज शुक्रवार को कड़ी फटकार लगी है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण, अस्पतालों की स्थिति, शवों के साथ बुरा बर्ताव को लेकर अदालत ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। अदालत का कहना है कि दिल्ली में जिस तरह से शवों का रखरखाव हो रहा है, वो काफी दुख देने वाला है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब बीजेपी भी दिल्ली सरकार पर आक्रामक हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि आज दिल्ली की सरकार को राजनीति को अलग रख कर लोगों के इलाज की चिंता करनी चाहिए। संबित पात्रा ने कहा कि केंद्र सरकार हर मामले में दिल्ली सरकार की मदद करने को तैयार है, लेकिन दिल्ली के नेता सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आज कई मामलों में चिंता व्यक्त की है।

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार सिर्फ विज्ञापनों पर ध्यान दे रही है, टेस्टिंग राजधानी में कम कर दी गई है। ऐसे में ये बहुत ही दर्दनाक है और दिल्ली सरकार को राजनीति छोड़ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस दौरान गृह मंत्री की ओर से दिल्ली सरकार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार को कोरोना टेस्टिंग कम करने और शवों के साथ हो रहे बर्ताव पर फटकार लगाई है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में शवों के रख-रखाव की हालत भी काफी खराब है। परिवार के लोगों को मौत की जानकारी नहीं दी जा रही है। आपको बता दें कि बीते दिनों दिल्ली से कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जहां पर शवों को एक साथ जलाया जा रहा है। इसके अलावा एक अस्पताल का वीडियो सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि शवों के साथ ही कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसपर सुप्रीम कोर्ट की ओर से सख्ती बरती गई है और अब सरकार से रिपोर्ट मांगी गई है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में रोज एक हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं और कुल मामले तेजी से चालीस हजार की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब दिल्ली में टेस्टिंग भी 5 हजार तक सीमित हो गई है, जो पहले 7 हजार से अधिक थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री