न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली: मास्क नहीं पहनने पर अभी भी वसूला जा रहा है 500 रुपये का जुर्माना, पुलिसवालों को नोटिफिकेशन का है इंतजार

नोटिफिकेशन के बाद 2 हजार का चालान काटा जाएगा। ऐसे में खबर है कि आज दोपहर तक नोटिफिकेशन आ सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 20 Nov 2020 9:17:39

दिल्ली: मास्क नहीं पहनने पर अभी भी वसूला जा रहा है 500 रुपये का जुर्माना, पुलिसवालों को नोटिफिकेशन का है इंतजार

देश में भले ही कोरोना (Corona) के मामले कम हुए हों लेकिन राजधानी दिल्ली (Delhi) के हालात काफी खराब हो गए है। दिल्ली में कोरोना ने अब खतरनाक रूप ले लिया है और मौत (Corona Death) के आंकड़े हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गुरुवार को ऐलान किया है कि अब अगर कोई मास्क नहीं पहनेगा तो उसके ऊपर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अभी तक 500 रुपये का जुर्माना होता था। लेकिन दिल्ली सरकार के ऐलान के बावजूद मास्क न पहनने वालों का 500 रुपये का चालान ही काटा जा रहा है। दिल्ली पुलिसकर्मियों का कहना है कि अभी तक नोटिफिकेशन नहीं आया है। नोटिफिकेशन के बाद 2 हजार का चालान काटा जाएगा। ऐसे में खबर है कि आज दोपहर तक नोटिफिकेशन आ सकता है। नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने ऐसे कई लोगों को पकड़ा है, जो मास्क नहीं पहने थे। पकड़े जाने पर ये लोग अलग-अलग बहाने बनाने लगे। दिल्ली नागरिक सुरक्षा (दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती है) के जवान चालान काट रहे हैं। दिल्ली पुलिस साथ में मौजूद है।

केजरीवाल सरकार को फटकार

आपको बता दे, दिल्ली के बाजारों में कोरोना टेस्टिंग शुरू की गई थी, साथ ही नियमों का उल्लंघन होने पर बाजार बंद किए जाने की चेतावनी भी दी गई है। हालांकि कांग्रेस ने मास्क नहीं पहनने पर 2 हजार के जुर्माने का विरोध किया है। इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना से निपटने के तौर तरीकों को लेकर केजरीवाल सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने कहा है कि सरकार तब कदम उठा रही है, जब हालात काबू से बाहर हो गए हैं। कोर्ट ने ये भी कहा कि स्थिति भयानक है और रात में भी शवों को जलाया जा रहा है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को निजी अस्पतालों के ICU बेड की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर देने का निर्देश दिया है। साथ ही नई स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।

मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार

बता दे, दिल्ली में पिछले 24 घटें में कोरोना के 7,546 नए केस सामने आए वहीं 98 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 5,10,630 हो गई है। इस दौरान 6,685 मरीज ठीक भी हुए। इस तरह से दिल्ली में ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,59,368 हो गई है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या 43,221 है। पिछले 24 घंटे में 62,437 टेस्ट हुए हैं जिसमें आरटीपीसीआर में 22,067 और एंटीजन में 40,370 टेस्ट हुए। दिल्ली में आरटीपीसीआर टेस्ट का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। पिछले 24 घंटे में 98 लोगों की मौत के साथ ही मौत का आंकड़ा 8 हजार को पार कर गया और अब यह संख्या 8,041 तक पहुंच गई है। कल बुधवार को दिल्ली में 131 लोगों की मौत हुई थी और यह राजधानी में एक दिन में कोरोना से होने वाली मौत के मामलों का नया रिकॉर्ड भी है। इससे पहले दिल्ली सरकार की 12 नवंबर को जारी हेल्थ बुलेटिन में 24 घंटे में 104 लोगों की मौत हुई थी।

दिल्ली में संक्रमण दर 12.09% है जबकि रिकवरी दर 89.96% तक पहुंच गई है। यहां पर एक्टिव मरीजों की दर 8.46% है। जबकि दिल्ली में कोरोना डेथ रेट 1.57% है। राजधानी में होम आइसोलेशन में 25,367 मरीज हैं। अब तक यहां पर कुल 56,53,091 टेस्ट हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर