न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लापरवाही / दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीज को नहीं मिला इलाज, अस्पताल के बाहर हुई मौत

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 7:25:54

लापरवाही / दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीज को नहीं मिला इलाज, अस्पताल के बाहर हुई मौत

दिल्ली के लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। दिल्ली में एक लड़की ने आरोप लगाया है कि घंटों अस्पताल में इंतजार करने के बाद भी कोरोना संक्रमित उनके पिता को अस्पताल के बाहर इंतजार करना पड़ा और उनकी मौत हो गई।

ट्विटर के जरिए अमरप्रीत नाम की लड़की ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को तेज बुखार था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एलएनजेपी अस्पताल के बाहर खड़ी रही, लेकिन पिता को अस्पताल के अंदर नहीं लिया गया।

अमरप्रीत का कहना है कि उनके पिता कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में समस्या हो रही थी। हमने अस्पताल के बाहर मदद के लिए काफी गुहार लगाई लेकिन उन्हें कहीं से भी मदद नहीं मिली। और अब वो इस दुनिया में नहीं रहे।

एलएनजेपी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर एलएनजेपी अस्पताल का कहना है कि जिस समय मरीज को अस्पताल लाया गया उनकी मौत हो चुकी थी। एलएनजेपी अस्पताल का कहना है कि 68 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज को गंगा राम अस्पताल में 1 जून को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों ने यह भी कहा कि मरीज को उनकी ओर से मना नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए जाने के बाद गंगा राम अस्पताल ने मरीज को होम क्वारनटीन की सलाह दी थी।

23 हजार से ज्यादा संक्रमित

बता दे, दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 1 हजार 513 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 23 हजार 645 हो गई है। 24 घंटे में 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 600 के पार हो गई है। अब तक कुल 606 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 299 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में कुल एक्टिव केस 13 हजार 497 हैं। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1 हजार 298 नए मामले सामने आए थे, जबकि 11 लोगों की मौत हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री