न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन के बराबर पहुंची दिल्ली, कोरोना के 27 हजार से ज्यादा एक्टिव केस चिंता का कारण

रविवार रात को जारी दिल्ली सरकार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कुल 83077 मामले हैं। इनमें से करीब 27 हजार मामले एक्टिव हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Jun 2020 9:09:41

चीन के बराबर पहुंची दिल्ली, कोरोना के 27 हजार से ज्यादा एक्टिव केस चिंता का कारण

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 889 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83 हजार 77 हो गई है। 24 घंटे में 65 मरीजों की हुई मौत के साथ ही मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2 हजार 623 हो गया है। दिल्ली में जैसे ही कोरोना की टेस्टिंग में इजाफा हुआ है तभी से मरीजों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। हालात ये हो गए हैं कि मौजूदा वक्त में दिल्ली में करीब चीन के जितने कोरोना वायरस के मामले हो गए हैं।

चीन में 83512 कोरोना मरीज

रविवार रात को जारी दिल्ली सरकार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कुल 83 हजार 77 मामले हैं। इनमें से करीब 27 हजार मामले एक्टिव हैं। अब अगर चीन से तुलना करें, तो रविवार तक चीन में कोरोना वायरस के कुल मामले 83 हजार 512 हैं जो दिल्ली से कुछ ही ज्यादा हैं और सोमवार को ये आंकड़ा भी पार हो जाएगा। वहीं चीन में अबतक इस महामारी की वजह से कुल 4 हजार 600 लोगों की जान चली गई है।

रोज हो रही औसतन 16-17 हजार जांचे

दिल्ली के लिए चिंता की बात ये है कि कुल 80 हजार मामलों में से करीब 40% 27 हजार 827 यानी के करीब मामले अभी भी एक्टिव हैं। इनमें कुछ कम लक्षण वाले तो कुछ सीरियस भी हैं। राजधानी में पिछले करीब दस दिनों से टेस्टिंग की रफ्तार को बढ़ाया गया है। पहले जहां करीब 5-6 हजार जांचे रोज हुआ करती थी, वहीं, अब औसतन 16-17 हजार जांच रोज हो रहे हैं। यही वजह है कि मामलों में अचानक तेज़ी आई है। दूसरी ओर कुछ वक्त पहले जो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बयान दिया था कि जिस रफ्तार से दिल्ली में केस बढ़ रहे हैं वैसे ही जारी रहा तो जुलाई के अंत तक साढ़े पांच लाख केस होंगे। उस पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अब वैसी स्थिति नहीं आएगी, क्योंकि टेस्टिंग बढ़ाकर दिल्ली में अब ट्रेसिंग की जा रही है ताकि कोरोना वायरस के मामलों को बढ़ने से रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका