न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल के नाम में 'वॉल' है तो क्या ऐसी दीवारें खड़ी करेंगे? : शिवराज सिंह

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jun 2020 11:04:56

 केजरीवाल के नाम में 'वॉल' है तो क्या ऐसी दीवारें खड़ी करेंगे? : शिवराज सिंह

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली की सरकार ने फैसला लिया है कि राजधानी में अब सिर्फ दिल्ली वालों का ही इलाज किया जाएगा। हालाकि, इस फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। बीजेपी प्रवक्ता प्रवीन शंकर कपूर ने सीएम केजरीवाल के इस आदेश को तुगलकी बताया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि उन लाखों लोगों का क्या होगा जो सालों से दिल्ली में किराये पर रहते हैं, काम करते हैं, लेकिन दिल्ली का पहचान पत्र नहीं है।

वहीं, दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि कोई दिल्ली में कोरोना का इलाज कराने क्यों आएगा, जब यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था ही लाचार हो गई है। उन्होंने कहा कि जो भी दिल्ली में रह रहे हैं, उनके इलाज की जिम्मेदारी से सीएम केजरीवाल को भागने नहीं देंगे। सीएम सुपर स्पेशलिटी ट्रीटमेंट से कैसे रोक सकते हैं?

शिवराज ने केजरीवाल पर साधा निशाना

अब मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लिया है।
शिवराज सिंह ने कहा कि सीएम केजरीवाल के नाम में 'वॉल' है तो क्या ऐसी दीवारें खड़ी करेंगे। आखिर ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

जून के अंत तक दिल्ली को 15,000 बेड की जरूरत

रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में सीएम केजरीवाल ने कहा कि कोरोना की स्थिति पर 5 डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई थी, उसने अपनी रिपोर्ट दी है। डॉक्टर महेश वर्मा इस समिति के अध्यक्ष थे। कमेटी ने कहा है कि जून के अंत तक दिल्ली को 15,000 बेड की जरूरत होगी। उनका कहना है कि फिलहाल दिल्ली के अस्पताल दिल्ली वासियों के लिए होने चाहिए, अगर बाहर के लोगों के लिए अस्पताल खुले तो 3 दिन में सब बेड भर जाएंगे।

दिल्ली में बढ़ता कोरोना संक्रमण

आपको बता दे, कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 2 लाख 57 हजार 486 हो गई है। रविवार को रिकॉर्ड 10 हजार 884 केस बढ़े। एक दिन पहले ही शनिवार को 10 हजार 408 मामले सामने आए थे। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को संक्रमण के 1 हजार 282 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में अब तक 10 हजार 999 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। राजधानी में कोरोना वायरस से कुल 812 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 8 मई से 5 जून के बीच 51 मौतों की लेट रिपोर्टिंग हुई। डेथ ऑडिट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दिल्ली में अब कुल मौतों का आंकड़ा 761 से बढ़कर 812 हो गया है। दिल्ली में कोरोना मरीजों का इलाज भी लगातार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 335 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के ठीक हुए मरीजों की संख्या 10 हजार 999 पहुंच चुकी है। वहीं दिल्ली में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 125 है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका