न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुड न्यूज / देश का इकलौता राज्य बना दिल्ली जहां कोरोना के ऐक्टिव केसों में आई भारी गिरावट

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in Delhi) के मामले भले ही एक लाख से ऊपर पहुंच चुके हों लेकिन ऐक्टिव केसों में 18% की गिरावट आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Jul 2020 11:34:50

गुड न्यूज / देश का इकलौता राज्य बना दिल्ली जहां कोरोना के ऐक्टिव केसों में आई भारी गिरावट

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus in Delhi) के मामले भले ही एक लाख से ऊपर पहुंच चुके हों लेकिन ऐक्टिव केसों में 18% की गिरावट आई है। 3 जुलाई को दिल्ली में ऐक्टिव केस 26,304 थे जो 10 जुलाई की सुबह 18% घटकर 21,567 पर आ गए। खास बात यह है कि इसी अवधि के दौरान देश में ऐक्टिव केसों की संख्या में 21.7% का इजाफा हुआ है। एक हफ्ते पहले के मुकाबले देश में ऐक्टिव केसों की संख्या में करीब 50 हजार की बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली इकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां पिछले एक हफ्ते से ऐक्टिव केसों की संख्या घट रही है।

ऐक्टिव मामलों में महाराष्ट्र टॉप पर

दिल्ली के अलावा हरियाणा और तमिलनाडु में भी स्थिति में सुधार हुआ है। यहां ऐक्टिव केस घटे तो नहीं हैं, लेकिन उनके बढ़ने की दर राष्ट्रीय स्तर से धीमी है। दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में ऐक्टिव केसों के बढ़ने की दर राष्ट्रीय औसत के ही करीब है। ऐक्टिव मामलों की लिस्ट में 95,943 के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है। इसके बाद तमिलनाडु, दिल्ली, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और यूपी का नंबर है। ऐक्टिव केस का मतलब उन मरीजों से है, जिनका अभी इलाज चल रहा है, जो अभी ठीक नहीं हुए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या में ठीक हो चुके और नहीं बचाए जा सके संक्रमितों की संख्या को घटाने पर जो संख्या आती है, उसे ऐक्टिव केस कहा जाता है।

देश में 2 लाख 83 हजार 407 एक्टिव केस

अगर बात पूरे देश की करे तो यहां शनिवार सुबह तक एक्टिव केसों का आंकड़ा 2 लाख 83 हजार 407 है। यानी इतने मरीज अभी भी स्वस्थ नहीं हुए हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमण का आंकड़ा 8 लाख को पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में 27,114 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना संक्रमण के 8,20,916 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 5,15,386 ठीक हो चुके हैं जबकि 22,123 मरीजों की मौत हो चुकी है।

एक हफ्तें में इन राज्यों में बढ़े एक्टिव केस

पिछले एक हफ्ते के आंकड़ों को देखें तो 6 राज्य ऐसे हैं जहां ऐक्टिव केसों में इस दौरान 50% से ज्यादा इजाफा हुआ है।

- कर्नाटक में ऐक्टिव केस 89% बढ़े हैं जो बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा इजाफा है
- असम और ओडिशा में कोरोना के ऐक्टिव मामलों में 80% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है
- बिहार में ऐक्टिव केस 69% बढ़े
- यूपी और राजस्थान में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई

ऐक्टिव केसों के बढ़ने का अब राज्यों में जो पैटर्न दिख रहा है, वह चिंता बढ़ाने वाला है। आंकड़े बता रहे हैं कि अब कोरोना वायरस महामारी बड़े शहरी केंद्रों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नै, अहमदाबाद) से छोटे शहरों और कुछ हद तक गांवों की तरफ शिफ्ट हो रही है, जहां पर्याप्त हेल्थकेयर इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

देश में अब 8 लाख से ज्यादा मरीज

देश में पहली बार 24 घंटे में 27 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमितों की संख्या अब 8 लाख के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 8 लाख 20 हजार 916 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 22,123 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच लाख 15 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 114 नए मामले सामने आए और 519 मौतें हुईं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है।

दुनियाभर में कोरोना के 1 करोड़ 25 लाख से ज्यादा मामले

दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 25 लाख 4 हजार 363 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 59 हजार 585 की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के संकट से सबसे ज्यादा अमेरिका पीड़ित है। यहां, अब तक 32,50,704 इस वायरस से संक्रमित हो चुके है। वहीं, 1,36,158 मौतें भी हो चुकी है। वहीं ब्राजील में 18 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। संक्रमण के मामले में पूरी दुनिया में तीसरे नंबर पर भारत है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री