न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / CM केजरीवाल मिलेंगे डॉ. असीम गुप्ता के परिवार से, देंगे 1 करोड़ का चेक, कोरोना की वजह से हुई थी मौत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे। केजरीवाल उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 Jul 2020 11:49:41

दिल्ली / CM केजरीवाल मिलेंगे डॉ. असीम गुप्ता के परिवार से, देंगे 1 करोड़ का चेक, कोरोना की वजह से हुई थी मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 हजार 373 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 61 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राजधानी में मामले बढ़कर 92, हजार 175 हो गए हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या 2 हजार 864 हो गई है।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे। केजरीवाल उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये का चेक भी सौंपेंगे। पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर असीम गुप्ता के परिवार को एक करोड़ की मदद देने का ऐलान किया था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'डॉक्टर असीम गुप्ता LNJP में एक सीनियर डॉक्टर थे, वो बेहद शिद्दत के साथ मरीजों की सेवा कर रहे थे। कोरोना मरीजों की सेवा करते हुए उन्हें खुद कोरोना हो गया और अंत में कोरोना से लड़ते-लड़ते हमें छोड़कर चले गए। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं और उन्हें भी कोरोना हो गया था लेकिन वो स्वस्थ हैं। ऐसे लोगों की वजह से हम कोरोना से लड़ रहे हैं। दिल्ली और देश के लोग उनकी सेवा को नमन करते हैं। उनके परिवार को 1 करोड़ की सम्मान राशि दिल्ली सरकार देगी।'

बता दे, डॉक्टर असीम गुप्ता दिल्ली के LNJP अस्पताल में कार्यरत थे और कोरोना की वजह से उनकी मौत हो गयी थी।

देश में 6.20 लाख से ज्यादा हुए कोरोना मरीज

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को एक दिन में 21 हजार 947 नए मरीज बढ़ गए। यह आंकड़ा एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में कुल मरीजों की संख्या 6 लाख 27 हजार 168 हो गई है। इसके अलावा एक दिन में 19 हजार 999 मरीज ठीक भी हुए। ये डेटा covid19india.org से लिया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 20 हजार 903 मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 25 हजार 544 हो गई है। इनमें 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं। वहीं, 3 लाख 79 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 18 हजार 213 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 2 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 92 लाख 97 हजार 749 है, जिसमें से 2 लाख 41 हजार 576 सैंपल का टेस्ट कल किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका