न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, आज सुबह हुई थी जांच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Jun 2020 7:16:00

अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, आज सुबह हुई थी जांच

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार सुबह उनकी जांच कराई गई थी। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई थी। बता दे, रविवार को केजरीवाल की तबियत खराब हुई थी और उन्हें गले में समस्या के साथ ही हल्के बुखार की भी शिकायत थी। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। साथ ही उनकी सभी बैठकें रद्द कर दी गई हैं। सोमवार को तय हुआ कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाएगा। मंगलवार को टेस्ट हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अरविंद केजरीवाल की तबीयत को लेकर जैसे ही खबरें आईं, उसके बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कई नेताओं ने चिंता व्यक्त की। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पुराने दोस्त कुमार विश्वास ने केजरीवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

दूसरी ओर, दिल्ली में कोरोना ने रफ्तार तेज कर दी है। करीब 29 हजार मरीज अब तक राजधानी में संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मौत का आंकड़ा आठ सौ के पार जा चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि अगले 15 दिनों में बेड की संख्या डबल कर दी जाएगी।

मनीष सिसोदिया देख रहे थे काम

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में बीते दो दिनों से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार का कामकाज देख रहे थे। मंगलवार को ही मनीष सिसोदिया ने एलजी से मीटिंग के बाद कहा था कि दिल्ली के लिए 31 जुलाई तक पड़ेगी 80 हजार बेड्स की जरूरत। सिसोदिया ने कहा था कि LG साहब ने दिल्ली सरकार का फैसला बिना पूरी समीक्षा के बदला। सिसोदिया ने कहा है कि केजरीवाल सरकार पूरी तैयारी करेगी कि दिल्ली के साथ साथ देश के लोगों का भी दिल्ली में समुचित इलाज हो।

कोरोना वायरस / दिल्ली में शुरू हो चुका है कम्युनिटी ट्रांसमिशन, 31 जुलाई तक हो सकते है पांच लाख से ज्यादा केस : मनीष सिसोदिया

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ