न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RR : देखने को मिलेगा दिल्ली और राजस्थान में कड़ा मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सीजन का 30वां मुकाबला दुबई में खेला जाना हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 14 Oct 2020 11:23:05

DC vs RR : देखने को मिलेगा दिल्ली और राजस्थान में कड़ा मुकाबला, जानें कौन पड़ेगा किस पर भारी

आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच सीजन का 30वां मुकाबला दुबई में खेला जाना हैं। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली दूसरे तो राजस्थान सातवें नंबर पर हैं। हांलाकि राजस्थान के मध्यक्रम की बदौलत मिली पिछली जीत से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा हैं और स्टोक्स के आने से मजबूती भी मिली हैं। दुबई के मैदान की बात की जाए तो दिल्ली ने यहां 3 मैच खेले हैं और तीनों में जीत दर्ज कराई हैं। वहीँ राजस्थान ने यहां दो मैच खेले, जिनमें से एक जीता और एक में हार मिली है। सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रहीं हैं। शारजाह में खेले गए पहले मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 46 रन से हराया था। इससे पहले भी रॉयल्स टीम दिल्ली के खिलाफ 3 मैच हार चुकी है।

शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट देकर जीती थी दिल्ली

पिछले मैच में दिल्ली ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 185 रन का टारगेट दिया था। यह शारजाह में सीजन का सबसे छोटा टारगेट था, जिसे राजस्थान हासिल नहीं कर पाई और 19.4 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हुई थी।

बटलर, सैमसन पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग टॉप-4 बल्लेबाजों पर निर्भर है। कप्तान स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, बेन स्टोक्स और संजू सैमसन पर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर के साथ बाकी गेंदबाजों को भी विकेट निकालने होंगे। दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में स्टोक्स नहीं खेले थे। हालांकि, बाकी तीन प्लेयर भी असफल ही रहे थे।

दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में

दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म में हैं। ओपनर पृथ्वी शॉ और शिखर धवन टीम को अच्छी शुरुआत दिला रहे हैं। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस भी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं, गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्तजे, रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल भी शानदार फॉर्म में हैं। विकेटकीपर ऋषभ पंत चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं।

पिच और मौसम रिपोर्ट

दुबई में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

पॉइंट टेबल में दिल्ली दूसरे और राजस्थान छठवें नंबर पर

दिल्ली और राजस्थान अब तक 7-7 मैच खेल चुकी है। इनमें से दिल्ली के 5 मैच जीत के साथ 10 पॉइंट हैं और वह टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, राजस्थान सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी। वह 6 पॉइंट के साथ छठवें नंबर पर काबिज है।

दोनों टीमों के सबसे महंगे खिलाड़ी

दिल्ली में रविचंद्रन अश्विन 7.60 करोड़ और कप्तान श्रेयस अय्यर 7 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। वहीं, राजस्थान में कप्तान स्मिथ 12.50 करोड़ और संजू सैमसन 8 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। यह मैच जीतने के साथ ही दिल्ली टॉप पर पहुंच जाएगी।

दिल्ली अकेली टीम, जो अब तक फाइनल नहीं खेली

दिल्ली अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक फाइनल नहीं खेल सकी। हालांकि, दिल्ली टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीजन (2008, 2009) में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल (2008) का पहला सीजन अपने नाम किया था।

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा

आईपीएल में राजस्थान का सक्सेस रेट दिल्ली से ज्यादा है। दिल्ली ने अब तक कुल 184 मैच खेले हैं। 83 मैच में उसे जीत मिली और 100 में उसे हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली का लीग में सक्सेस रेट 44.78% है। वहीं, राजस्थान ने अब तक कुल 154 मैच खेले हैं। 78 में उसे जीत मिली और 74 में उसे हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान का लीग में सक्सेस रेट 50.98% है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत