Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

DC vs RR : मैच के दौरान आए कई टर्निंग पॉइंट्स, दिल्ली ने पासा पलट पाई जीत

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का टारगेट दिया। 138 रन पर रॉयल्स टीम ऑल आउट हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 10 Oct 2020 9:46:51

DC vs RR : मैच के दौरान आए कई टर्निंग पॉइंट्स, दिल्ली ने पासा पलट पाई जीत

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने बीते मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) को करारी हार दे अंकतालिक में शीर्ष जगह पाई हैं। वहीँ राजस्थान सिर्फ पंजाब से ऊपर सातवें स्थान पर हैं। मैच की शुरुआत राजस्थान के टॉस जीतने से हुई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का टारगेट दिया। 138 रन पर रॉयल्स टीम ऑल आउट हो गई। यह मैच रोमांच से भरा रहा जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए हैं। दिल्ली ने पासा पलट राजस्थान पर बड़ी जीत हासिल की हैं। दिल्ली के ओपनर शिखर धवन (5) और पृथ्वी साव (19) कमाल नहीं कर सके और सस्ते में आउट हो गए।

अय्यर और पंत हुए रन आउट

दिल्ली टीम के बल्लेबाजों में थो क्वॉर्डिनेशन की कमी दिखी। उसके दो बड़े बल्लेबाज रन आउट हुए। श्रेयस अय्यर 22 रन पर यशस्वी जायसवाल के डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट हुए तो ऋषभ पंत (5) को मनन वोहरा के तेज तर्रार थ्रो पर राहुल तेवतिया ने चलता किया।
हेटमायर और स्टॉइनिस की धांसू बैटिंग

इसके बाद शिमरॉन हेटमायर और मार्कस स्टॉइनिस ने मोर्चा संभाला और टीम को 184 रनों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। दिल्ली के लिए शिमरॉन हिटमायर ने सबसे अधिक 24 गेंदों में 5 छक्के और एक चौका की मदद से 45 रन बनाए, जबकि मार्कस स्टॉइनिस के बल्ले से 30 गेंदों में 4 छक्के की मदद से 39 रन निकले। हर्षल पटेल और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 17 रन बनाए।

​यशस्वी की धांसू फील्डिंग

दिल्ली की टीम 200 तक नहीं पहुंच सकी इसका श्रेय काफी हद तक यशस्वी को भी जाता है। इस युवा खिलाड़ी ने शिखर धवन का जोरदार कैच लपका, जबकि श्रेयस अय्यर को डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट किया। ​आर्चर की घातक बोलिंग

राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने धांसू बोलिंग की और महज 24 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि कार्तिक त्यागी, टाई और राहुल तेवतिया के नाम एक-एक विकेट रहा।

अश्विन ने किया बटलर का शिकार

छोटे मैदान पर बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसके ओपनर जोस बटलर (13) के रूप में पहला झटका लगा, जिन्हें आउट किया अश्विन ने। शिखर ने बटलर का शानदार कैच लपका। इस तरह मांकड़िंग के विवाद के बाद ये दोनों खिलाड़ी पहली बार आमने सामने थे और अश्विन भारी पड़े।

धीमी रही रनों की रफ्तार यूं गिरते रहे विकेट

राजस्थान को एक साझेदारी की जररूत थी, लेकिन निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। कप्तान स्टीव स्मिथ (17 गेंदों में 24 रन) प्रेशर हटाने के चक्कर में आउट हुए तो संजू सैमसन (5), महिपाल लोमरॉर (1), टाई (6), जोफ्र आर्चर (2) चलते बने।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका