दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हॉस्पिटलों पर लिए गए दिल्ली सरकार के फैसले पर आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली सरकार कोरोना महामारी से निपटने में विफल रही है। इसी को लेकर बीजेपी के नेता राजघाट में विरोध प्रदर्शन के लिए गए थे।
इससे पहले एक जून को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व दिल्ली अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी राजघाट पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने तिवारी और दूसरे कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। बता दें कि अनलॉक-1 के नए नियमों के अन्तर्गत देश में कहीं भी विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है।
Delhi: Adesh Kumar Gupta Delhi BJP Chief and other party leaders detained by police, as they were holding a protest against Delhi Govt over its decision that hospitals in the national capital will be available for the people of Delhi only. pic.twitter.com/DQ404PQRP9
— ANI (@ANI) June 7, 2020














