न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, दिल्‍ली में फिर सस्ती होगी शराब

दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) सरकार ने शराब पर लगी 70% विशेष कोरोना टैक्‍स को खत्‍म करने का फैसला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Jun 2020 1:47:56

सुरा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, दिल्‍ली में फिर सस्ती होगी शराब

दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) सरकार ने शराब पर लगी 70% विशेष कोरोना टैक्‍स को खत्‍म करने का फैसला किया है। यह फैसला 10 जून से प्रभावी होगा। केजरीवाल सरकार ने शराब पर से 70% सेस वापस लेने का फैसला करने के साथ ही VAT बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया। अब शराब पर 25% VAT वसूला जाएगा। फ़िलहाल अभी 20% वैट है। बता दें कि 70% सेस खुदरा बिक्री (MRP) पर लगया गया था। इसे विशेष शुल्‍क के हटने के बाद दिल्‍ली में फिर से शराब सस्‍ती मिलने लगेगी। हालांकि, अभी तक इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

दरअसल, लॉकडाउन के कारण प्रदेश के खजाने पर प्रतिकूल असर पड़ा था। हालात यहां तक पहुंच गए कि सरकारी कर्मचारी को वेतन देना भी मुश्किल लगने लगा था। ऐसे में दिल्ली सरकार ने शराब पर 70% कोरोना सेस लगा दिया था। अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शराब पर लगी 70% विशेष कोरोना सेस को हटाने की घोषणा की। इतना ही नहीं प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सीएम ने कहा कि सोमवार से दिल्ली के अंदर सभी रेस्तरां, शॉपिंग मॉल्स और पूजा स्थल खुल जाएंगे। लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। केजरीवाल ने कहा कि अभी राष्ट्रीय राजधानी में होटल और बैंकेट हॉल बंद रहेंगे। इसे खोलने की अभी अनुमति नहीं दी गई है।

दिल्ली के अस्पतालों में अब दिल्ली वालों का होगा इलाज

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी और निजी अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा। वहीं, केंद्र सरकार के हॉस्पिटल सभी के लिए खुले रहेंगे। दोनों सरकारों के अस्पतालों में 10-10 हजार बेड हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस संबंध में लोगों की राय मांगी गई थी। इसमें दिल्ली के 90% लोगों ने कहा कि जब तक कोरोना है तब तक दिल्ली के अस्पतालों में सिर्फ दिल्लीवासियों का इलाज हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका