न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / अमित शाह ने कहा - डबल होगी कोरोना टेस्टिंग, घर-घर जाकर होगा हेल्थ सर्वे

अमित शहं ने कहा कि दिल्ली में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा कि बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को ट्रेनों के 500 कोच मुहैया कराएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Jun 2020 1:39:29

दिल्ली / अमित शाह ने कहा - डबल होगी कोरोना टेस्टिंग,  घर-घर जाकर होगा हेल्थ सर्वे

दिल्ली में मौजूदा कोरोना हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक की। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक के बाद अमित शहं ने कहा कि दिल्ली में कोविड टेस्टिंग बढ़ाई जाएगी। इतना ही नहीं अमित शाह ने कहा कि बेड की कमी को देखते हुए मोदी सरकार दिल्ली को ट्रेनों के 500 कोच मुहैया कराएगी।

तीन गुना बढ़ा दी जाएगी टेस्टिंग

अमित शाह ने ट्वीट किया कि देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगले दो दिन में कोरोना की टेस्टिंग को बढ़ाकर दो गुना किया जाएगा और 6 दिन बाद टेस्टिंग को बढ़ाकर तीन गुना कर दिया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि साथ ही कुछ दिन के बाद कंटेंमेंट जोन में हर पोलिंग स्टेशन पर टेस्टिंग की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। दिल्ली के छोटे अस्पतालों तक कोरोना के लिए सही जानकारी और दिशानिर्देश देने के लिए मोदी सरकार ने AIIMS में टेलीफोनिक गाइडेंस के लिए वरिष्ठ डॉक्टर्स की एक कमेटी बनाने का निर्णय लिया है जिससे नीचे तक सर्वश्रेष्ठ प्रणालियों का संचार किया जा सके। इसका हेल्पलाइन नं कल जारी हो जाएगा। इसके अलावा, राजधानी में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का पता लगाने के लिए घर-घर का सर्वे किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक की थी। इसमें शाह, डॉ हर्षवर्धन, प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य सचिव, आईसीएमआर के डायरेक्टर और एम्पावर्ड ग्रुप के सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद पीएमओ ने बताया कि देश में कोरोना के दो तिहाई मामले 5 राज्यों में हैं। बड़े शहरों में ज्यादा संक्रमण फैल रहा है।

बता दे, दिल्ली में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। 30 मई को राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 18 हजार 549 थी, जो 13 जून को 38 हजार 958 पर पहुंच गई। यहां अब तक 14 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 22 हजार 742 का इलाज चल रहा है। 1 हजार 271 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां हर दिन पांच-साढ़े पांच हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को 2134 केस मिले। यह लगातार दूसरा दिन था, जब यहां 2000 से ज्यादा केस मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री