रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के लोग भी कहेंगे कि वे भारत में शामिल होना चाहते हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जम्मू जन संवाद रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 के हटाए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर के हालात तेजी से बदले हैं। आगे आने वाले पांच सालों में हम जम्मू कश्मीर की तस्वीर इतनी बदल देंगे कि पीओके से ही मांग उठेगी कि हम अब भारत के साथ रहना चाहते हैं। पीओके के लोग ही कहेंगे पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस दिन ऐसा होगा उसी दिन हमारे संसद का भी यह संकल्प पूरा हो जाएगा।
#WATCH Just wait, soon people of Pakistan occupied Kashmir (PoK) will demand that they want to be with India & not under the rule of Pakistan, and the day this happens, a goal of our Parliament will also be accomplished: Defence Mini Rajnath Singh at 'Jammu Jan Samvad rally' pic.twitter.com/kQUtV2CanP
&mdashरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की ओर से रक्षा नीति में हो रहे बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि मौसम बदल चुका है। इसका असर अब इस्लामाबाद में भी देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान में इसकी छटपटाहट साफ देखी जा सकती है। पाकिस्तान की सेना लगातार शरारत कर रही है लेकिन भारत की सेना ऐसे शरारत का भरपूर जवाब दे रही है। रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान आतंकियों के हाथों मारे गए सरपंच अजीत पंडिता को भी श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने 1947 में कश्मीर घाटी में तिरंगा फहराने वाले मोहम्मद मकबूल शेरवानी को भी याद किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे और पाकिस्तान और आईएसआईएस के झंड़े दिखाई देते थे, लेकिन अब यहां सिर्फ भारत का तिरंगा शान से लहराता है।














