न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश / कोरोना से मौत, घरवाले रातभर मनाते रहे मातम, सुबह जिंदा निकला बेटा

यूपी के संत कबीरनगर जिले से एक ऐसे घटना सामने आई है जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 May 2020 2:57:51

उत्तर प्रदेश / कोरोना से मौत, घरवाले  रातभर मनाते रहे मातम, सुबह जिंदा निकला बेटा

कोरोना संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे है। प्रवासी मजदूरों की वजह से अब उत्तर प्रदेश के गांवों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में अब तक 6983 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 261 नए मरीज मिले है। बुधवार को कोरोना से 5 और मरीजों की मौत हो गई। मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इस बीमारी से अब तक 182 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है।

सामने आई पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही

इसके साथ यूपी के संत कबीरनगर जिले से एक ऐसे घटना सामने आई है जिसने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, पुलिस ने एक पिता को फोन पर ये जानकारी दी कि अस्पताल में भर्ती उनके बेटे की कोरोना से मौत हो गई है और कुछ ही देर बाद मृतक का शव सील पैक होकर पिता के सामने पहुंच गया। रात भर घरवाले और गांव वाले मातम मनाते रहे। सुबह जब पिता अपने दूसरे बेटे के साथ शव लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचा और कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत शव जलाने से पहले जैसे ही पिता ने मृतक बेटे का चेहरा देखा तो पिता और पुलिस के होश उड़ गए। क्योंकि मृतक उनका बेटा नहीं था, बल्कि वह दूसरे कोरोना मरीज का शव था। ये पूरा मामला महुली थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव का है।

uttar pradesh,coronavirus,morning,news

दरअसल, मृतक उनका बेटा नहीं, बल्कि धर्मसिंहवां थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक था, और कुछ दिन पहले ही मुंबई से बस्ती में आया था, और उसकी तबीयत खराब होने की वजह बस्ती के कैली अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसकी रिपोर्ट पॉज़िटिव भी आई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। दरअसल, दोनों युवकों का एक ही अस्प्ताल में इलाज चल रहा था। मृतक युवक का बेड कुमार (बदला हुआ नाम) के बेड के नजदीक था।

अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना से मौत की सूचना मिली थी। कैली अस्पताल बस्ती से हमें जो प्राथमिक सूचना प्राप्त हुई थी। हमको उसमें मृतक का नाम कुमार (बदला हुआ नाम) बताया गया था जोकि थाना महोली का रहने वाला है। डेड बॉडी को कैली अस्पताल से पूरी तरीके से सील बंद करके शव वाहन के जरिए गांव लाया गया। परिजनों को शव के आकार प्रकार देखकर कुछ संदेह हुआ और उसका मुंह खोल कर देखा गया तो वास्तव में मृतक उनका बेटा नहीं था। उसके बाद इसे संशोधित करते हुए डेड बॉडी को शव वाहन से उसके अपने पैतृक गांव में पहुंचाया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने मामले को हलके में लिया

स्वास्थ्य विभाग भी पूरे मामले को हल्के में ले कर खुद को बचाने की कोशिश की। डिप्टी सीएमओ डॉक्टर मोहन झा का कहना है कि अभी इस पर जांच चल रही है। इसके लिए एक टीम गठित की गई है। लेकिन कभी कभी कन्फ्यूजन हो जाता है अब फ़िलहाल जांच चल रही है। जांच में आरोपी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री