न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कर डाली अपने ही बेटी-दामाद की हत्या, गैर बिरादरी में शादी से नाराज थे परिजन, पिता-पुत्र गिरफ्तार

उत्तराखंड के काशीपुर में जहां गैर बिरादरी में शादी से परिजन नाराज थे और पिता ने अपने ही बेटी-दामाद की हत्या कर दी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Sep 2020 9:37:35

कर डाली अपने ही बेटी-दामाद की हत्या, गैर बिरादरी में शादी से नाराज थे परिजन, पिता-पुत्र गिरफ्तार

ऑनर किलिंग के मामले आपने कई सुने होंगे जहां अपनी खोखली प्रतिष्ठा के लिए लोग अपराध का दामन थाम लेते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तराखंड के काशीपुर में जहां गैर बिरादरी में शादी से परिजन नाराज थे और पिता ने अपने ही बेटी-दामाद की हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार किया गया हैं और उन्होंने इस बात को स्वीकार किया हैं कि समाज में बदनामी के चलते उन्होनें यह कदम उठाया। अभी भी दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहे बरामद करने का प्रयास कर रही है।

मोहल्ला अल्ली खां निवासी मुज्जमिल की बेटी नाजिया (18) का पड़ोस में रहने वाले राशिद (22) पुत्र कमरूद्दीन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच माह पूर्व दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। गैर बिरादरी के युवक के साथ शादी करना नाजिया के परिजनों को गवारा नहीं हुआ।

15 दिन पूर्व दोनों लौट आए और वहीं किराए के मकान में रहने लगे। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे नाजिया और राशिद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में मृतक राशिद के भाई नईम की तहरीर पर पुलिस ने नाजिया के पिता मुज्जमिल, भाई मोहसिन, मामा अफसर अली व जौहर अली पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो खोखे बरामद किए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों को दो-दो गोलियां लगने की पुष्टि हुई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमों ने अकबराबाद (रामपुर) और शरीफनगर (मुरादाबाद) में दबिशें दीं। बुधवार को एक सूचना के आधार पर प्रभारी कोतवाल सतीश कापड़ी के नेतृत्व में टीम ने दढ़ियाल रोड स्थित लोहिया पुल के पास से हत्यारोपी मुज्जमिल और उसके बेटे मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने नाजिया के कृत्य से पारिवारिक बदनामी होने की बात कही। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में बांसफोड़ान चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह बिष्ट, राजू पुरी, वीरेंद्र कुमार और राजेंद्र प्रसाद शामिल थे।

प्रभारी कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपी अफसर अली और जौहर अली अभी पुलिस के हत्थे नही चढ़ सके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका