न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

IPL 2020 : सामने आया 'बायो-बबल' के उल्लंघन का मामला! इससे जुड़े नियम में एक करोड़ रुपये का जुर्माना और लीग से बाहर होगा खिलाड़ी

बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया जब CSK टीम के पेसर केएम आसिफ द्वारा कथित तौर पर 'बायो-बबल' का उल्लंघन किया गया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 02 Oct 2020 9:40:29

IPL 2020 : सामने आया 'बायो-बबल' के उल्लंघन का मामला! इससे जुड़े नियम में एक करोड़ रुपये का जुर्माना और लीग से बाहर होगा खिलाड़ी

इस बार का आईपीएल कोरोना के खतरे को देखते हुए UAE में बायो-बबल की सुरक्षा के साथ करवाया जा रहा हैं। ऐसे में लगातार खिलाड़ियों और उनके स्टाफ की कोरोना जांच की जा रही हैं। ऐसे में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया जब CSK टीम के पेसर केएम आसिफ द्वारा कथित तौर पर 'बायो-बबल' का उल्लंघन किया गया। हालांकि छह दिन क्वारंटीन में बिताने के बाद वह दोबारा टीम के साथ जुट चुके हैं। टीम के सीईओ कासी विश्वनाथन ने खबर ही खारिज कर दी। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान विश्वनाथन ने बताया कि टीम के होटल में एक अलग क्षेत्र है, जो खिलाड़ियों और स्टाफ की मदद के लिए बना है और वहां काम करने वाले स्टाफ सदस्यों की लगातार जांच की जाती है।

विश्वनाथन ने इसे अधूरा सच बताया और मामले में टीम की ओर से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि, 'यह सच है चाबी खो गई थी और आसिफ दूसरी चाबी भी लेने गए थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट की सेवा के लिए एक अलग टीम बनाई गई है, वो सामान्य स्टाफ नहीं बल्कि उसी निर्धारित डेस्क पर गए थे। मामले को जबरदस्ती तूल दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के अब तक 14 जांच हो चुके हैं। आसिफ भी उसका हिस्सा थे, वो भी निगेटिव हैं। होटल स्टाफ का भी हर रोज जांच हो रही है।'

- इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान ‘बायो-बबल’ से उल्लंघन पर खिलाड़ी को टूर्नमेंट से बाहर होना पड़ सकता है और उनकी टीमों के एक करोड़ रुपये का भारी जुर्माना भरने के अलावा टेबल में पॉइंट भी काटे जा सकते हैं। बीसीसीआई ने भाग लेने वाली सभी आठ फ्रैंचाइजी टीमों को चेतावनी दी है कि ‘बायो-बबल’ से अनधिकृत रूप से बाहर जाने पर खिलाड़ी को छह दिन के क्वॉरंटीन में जाना होगा।

- अगर ऐसा दूसरी बार होता है तो एक मैच का बैन लगाया जाएगा और तीसरी बार उल्लघंन करने पर उस खिलाड़ी को टूर्नमेंट से बाहर कर दिया जाएगा और उसकी जगह टीम को कोई और खिलाड़ी भी नहीं मिलेगा।

- खिलाड़ियों को दैनिक स्वास्थ्य पासपोर्ट पूरा नहीं करने, जीपीएस ट्रैकर नहीं पहनने और निर्धारित कोरोना जांच समय पर नहीं करवाने पर 60 हजार रुपये के करीब का जुर्माना देना पड़ सकता है। यही नियम परिवार के सदस्यों और टीम अधिकारियों के लिए भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका