न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीते 24 घंटों में भारत में संक्रमण के रिकॉर्ड मामले, 294 लोगों की मौत

देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2 लाख 37 हजार 287 मामले हो गए हैं। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 10:34:58

बीते 24 घंटों में भारत में संक्रमण के रिकॉर्ड मामले, 294 लोगों की मौत

देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2 लाख 37 हजार 287 मामले हो गए हैं। इनमें 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। एक लाख 14 हजार 073 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे से आज सुबह 8 बजे के बीच 9 हजार 887 केस सामने आए। वहीं, 294 लोगों की मौत हुई। वहीं, 6 हजार 642 लोगों की जान चली गई है।

देश में लोग तेजी से ठीक भी हो रहे हैं, जिसके कारण एक्टिव केस (जिन मरीजों का इलाज चल रहा है) के बढ़ने की औसत दर में कमी होती नजर आ रही है। बीते हफ्ते हर दिन औसतन 4.6% की दर से केस बढ़े इससे पहले वाले हफ्ते में यह रफ्तार 4.9% थी, यानी इसमें 0.3% की गिरावट देखी गई।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले आए

तारीख -केस
5 जून - 9462
4 जून - 9838
3 जून - 9638
2 जून - 8820
31 मई - 8789
30 मई - 8364

शनिवार को आए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 2436 नए केस मिले, जबकि एक दिन में रिकॉर्ड 139 मरीजों ने जान गंवाई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 80 हजार 229 हो गई। इनमें से 35 हजार से ज्यादा ठीक भी हो गए। देश के कुल मरीजों के 35% सिर्फ महाराष्ट्र में हैं। अब तक 2 हजार 849 मौतें हो चुकी हैं, इनमें से 31 पुलिसकर्मी थे। शुक्रवार को 1 हजार 475 मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 35 हजार 156 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 496 नए मरीज मिले और 12 लोगों की मौत हुई। अब संक्रमितों की संख्या 9 हजार 733 पहुंच गई, जबकि 5 हजार 648 ठीक भी हुए। इस बीमारी से प्रदेश में 257 मरीजों की जान जा चुकी है। बुलेटिन में बताया गया कि इनमें से 3 हजार 828 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 5 हजार 648 कोविड-19 (Covid-19) मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं।

राजस्थान में शुक्रवार को 222 संक्रमित मिले और 5 मरीजों ने दम तोड़ा। जोधपुर में 51, भरतपुर में 42, झालावाड़ में 24, पाली में 19, सीकर में 17 और जयपुर में 16 केस मिले। इस तरह राज्य में अब तक 10 हजार 84 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अब तक संक्रमण से 218 की जान जा चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 62 मरीजों की पुष्टि हुई, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 हजार 215 हो गई है।

केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोविड-19 (Covid-19) के 5 नए मामले आने के साथ ही यहां कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 100 पार कर गई है।

नगालैंड में 14 लोग कोविड​​-19 से संक्रमित पाये गए जिसके बाद राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले 94 हो गए हैं।

गुजरात में कोविड-19 के 510 नए मामले सामने आए जो कि एक दिन में सर्वाधिक बढ़ोतरी है। वहीं संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19 हजार 94 हो गए जबकि 35 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 1 हजार 190 हो गई।

तमिलनाडु में कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि जारी है। राज्य में संक्रमण के 1 हजार 438 नये मामले सामने आने से शुक्रवार को कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़ कर 28 हजार 694 हो गये, जबकि इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 232 हो गई है।

केरल में पहली बार किसी एक दिन में कोरोना वायरस के एक सौ से अधिक नए मामले सामने आए और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने स्थिति को गंभीर बताया। राज्य में कोरोना वायरस के 111 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1 हजार 699 हो गयी। राज्य में 1.77 लाख लोग निगरानी में हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 हजार 598 हो गई है। शुक्रवार को 146 नए मरीज मिले और एक की मौत हुई। अब तक 88 हजार 313 सैंपल की जांच हो चुकी है। करीब 21 लाख प्रवासी मजदूर बिहार आ चुके हैं और इनमें से 11 लाख लोग क्वारैंटाइन पीरियड पूरा कर अपने घर लौट चुके हैं।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8 हजार 996 हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ