न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली / फिर बंद हो सकती है जामा मस्जिद, शाही इमाम ने बताई ये वजह

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जामा मस्जिद को एक बार फिर बंद किया जा सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Jun 2020 4:32:47

दिल्ली / फिर बंद हो सकती है जामा मस्जिद, शाही इमाम ने बताई ये वजह

दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है ऐसे में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जामा मस्जिद को एक बार फिर बंद किया जा सकता है। इस बात की जानकारी खुद शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बुधवार को दी। बताया जा रहा है कि यह कदम तब उठाया गया है जब शाही इमाम के सचिव अमानुल्ला की मंगलवार रात को सफदरजंग अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई।

बुखारी ने कहा, ' अमानुल्ला संक्रमित पाए गए थे और तीन जून को उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां कल उन्होंने अंतिम सांस ली।'

शाही इमाम ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के मद्देनजर फिर से ऐतिहासिक मस्जिद को बंद करने पर लोगों की राय मांगी गई है।

उन्होंने कहा, 'लोग सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए जामा मस्जिद बंद करने पर अपनी राय दे रहे हैं। हम एक या दो दिन में लोगों के लिए इसे फिर से बंद कर सकते हैं और ‘नमाज’ पढ़ने के लोगों की संख्या को सीमित कर सकते हैं।' बुखारी ने कहा, 'मैंने अन्य छोटी मस्जिदों से भी लोगों से घरों में रहने और मस्जिदों के बजाय घर में ही ‘नमाज’ अदा करने की अपील करने के लिए कहा है। ऐसे वक्त में मस्जिदों में जाना सही नहीं है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले चरम पर हैं। जबकि हमने लॉकडाउन के कारण रमजान के दौरान और ईद पर भी ऐसा नहीं किया था।'

बता दे, सरकार के ‘अन लॉक-1’ के तहत रियायतें दिए जाने के साथ ही दो महीने से अधिक समय बाद 8 जून को जामा मस्जिद को खोला गया था।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 1 हजार 366 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल केस का आंकड़ा 30 हजार को पार कर चुका है। दिल्ली सरकार की ओर से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में रोज 1 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं, जो चिंता का विषय हैं। मंगलवार रात 12 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, अब दिल्ली में कुल कोरोना केस की संख्या 31 हजार 309 है। बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई और मरने वालों का आंकड़ा इसी के साथ 905 पहुंच गया। वहीं, 504 लोगों के ठीक हो जाने से कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 11 हजार 861 हो गई है। अब दिल्ली में 18 हजार से अधिक एक्टिव मामले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका