न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एम्स में देसी कोरोना वैक्सीन 'COVAXIN' का मानव ट्रायल शुरू

आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर कोवेक्सीन को बनाया है। कुल 12 सेंटर्स में इसका ट्रायल चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Jul 2020 7:26:41

एम्स में देसी कोरोना वैक्सीन 'COVAXIN' का मानव ट्रायल शुरू

घातक कोरोना वायरस के खात्मे के लिए वैक्सीन बनाने का काम पूरी दुनिया में बड़े जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच एम्स में आज से भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन COVAXIN का मानव परीक्षण शुरू हो गया है। आईसीएमआर और भारत बायोटेक ने मिलकर कोवेक्सीन को बनाया है। कुल 12 सेंटर्स में इसका ट्रायल चल रहा है।

इसका पहला डोज एक 30 वर्षीय व्यक्ति को दिया गया है। जिस व्यक्ति को वैक्सीन दी गई है, उसमें कोई दुष्परिणाम नहीं आए हैं। करीब 1:30 बजे वैक्सीन दी गई थी। 2 घंटे निगरानी करने के बाद व्यक्ति को उसके घर भेज दिया गया है। पहले फेज में 375 वॉलंटियर्स को कोवैक्सीन दी जाएगी। दिल्ली के एम्स अस्पताल में 100 वॉलंटियर्स पर कोवैक्सीन का ट्रायल होना है, इनमें से पहले 50 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

एम्स के वैक्सीन विभाग के प्रमुख डॉ संजय राय ने बताया कि आज सिर्फ एक व्यक्ति पर ही ट्रायल किया गया है। उसे घर जरूर भेज दिया है लेकिन अगले सात दिनों तक वह डॉक्टरों की निगरानी में ही रहेगा। राय ने बताया, ‘दिल्ली निवासी पहले व्यक्ति की दो दिन पहले जांच की गयी थी और उसके सभी स्वास्थ्य मानदंड सामान्य रेंज में पाए गए। उसे कोई अन्य बीमारी भी नहीं है। इंजेक्शन से 0।5 मिलीलीटर की पहली डोज उसे दोपहर 1:30 बजे के आसपास दी गयी। अभी तक कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया है। वह दो घंटे तक देखरेख में है और अगले सात दिन उस पर निगरानी रखी जाएगी।’ डॉ संजय राय ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार को 5 वॉलंटियर्स को वैक्सीन दी जाए। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के फेज-1 के ट्रायल में 100 लोगों को शामिल किया जाना है। इसके तहत शुरुआत में 10 लोगों को ही वैक्सीनेशन करेंगे। उनकी रिपोर्ट वैक्सीनेशन की निगरानी कर रही एथिक्स कमेटी को भेजी जाएगी। कमेटी के रिव्यू के बाद वैक्सीनेशन प्रोग्राम को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन का काम भी साथ-साथ चल रहा है। अब तक 3500 लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सभी को अलग-अलग डेट में एम्स बुलाया जा रहा है और स्क्रीनिंग के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।

तैयार किया गया क्लीनिकल एरिया

बताया जा रहा है कि एम्स में वैक्सीन के ट्रायल के लिए क्लीनिकल एरिया तैयार किया गया है। यह एरिया इमरजेंसी के पास बनाया गया है, ताकि वैक्सीन का तत्काल कोई रिएक्शन हो तो वॉलंटियर्स को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया जा सके। यह वैक्सीन दो डोज में दी जाएगी, इसलिए 24 जुलाई को जिन-जिन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी, उन्हें 14 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। दिल्ली एम्स सहित देश के 12 सेंटरों में वैक्सीन का फेज-1 ट्रायल चल रहा है। इनका मुख्य मकसद सेफ्टी का आंकलन करना है। कुछ सेंटरों में वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है और वहां पर वॉलंटियर्स में अभी किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स नहीं पाए गए हैं, जो ट्रायल का पॉजिटिव संकेत है।

डैंग लैब को मिली जिम्मेदारी

आईसीएमआर और भारत बायोटैक द्वारा बनाई गई कोविड वैक्सीन के ट्रायल में शामिल होने वाले वॉलंटियर्स के स्क्रीनिंग यानी लैब जांच की जिम्मेदारी डैंग लैब को दी गई है। डैंग लैब के संस्थापक डॉक्टर नवीन डैंग ने कहा कि इस ट्रायल में स्क्रीनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली एम्स में ट्रायल में शामिल वॉलंटियर्स की जांच गुरुवार से की जा रही है। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी 18 से 55 साल के लोगों की स्क्रीनिंग के लिए ब्लड सैंपल लिया जा रहा है और उन्हें डैंग लैब भेजा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय