न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Unlock-1 / उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीमित संख्या में जाएंगे श्रद्धालु

अनलॉक-1 में धार्मिक स्थलों को खोलने की मिली इजाजत के बाद उत्तराखंड सरकार पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने की तैयारी जुट गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Jun 2020 9:06:20

Unlock-1 / उत्तराखंड में 8 जून से शुरू होगी चारधाम यात्रा, सीमित संख्या में जाएंगे श्रद्धालु

अनलॉक-1 में धार्मिक स्थलों को खोलने की मिली इजाजत के बाद उत्तराखंड सरकार पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को शुरू करने की तैयारी जुट गई है। 8 जून के बाद सरकार सीमित संख्या में चारधाम यात्रा को शुरू करेगी। शासकीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि 8 जून से प्रदेश में चारधाम यात्रा को शुरू किया जाएगा। लेकिन यात्रा की शुरुआत सीमित संख्या से होगी। दूसरे राज्यों से बसों के संचालन की अनुमति मिलने के बाद चारधाम यात्रा को दूसरे राज्यों के पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए खोला जाएगा। हालांकि शुरुआत में केवल राज्य के लोगों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी। दूसरे दौर में अन्य राज्यों से बात कर बाहरी यात्रियों के लिए यात्रा को शुरू किया जाएगा। दूसरे राज्यों की आपसी सहमति के बाद ही बसों के संचालन का फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण प्रदेश के प्रसिद्ध धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ के कपाट खुलने के बाद ही यात्रा का संचालन पूरी तरह से बंद है। चारधाम यात्रा शुरू होने से पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायियों को राहत मिलेगी।

अभी कोरोना का खतरा, न शुरू करें यात्रा

केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने जून माह में यात्रा संचालन की अनुमति नहीं देने की मांग की है। कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद स्थिति सामान्य होने पर ही यात्रा का संचालन किया जाए। उन्होंने प्रशासन से भगवान भैरवनाथ के मंदिर में यज्ञ-हवन की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने समेत अन्य मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी वंदना सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में तीर्थपुरोहितों ने कहा कि हो सके तो सितंबर माह के बाद यात्रा शुरू की जाए और धाम में अपने भवनों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ठीक करने के लिए उचित समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें विश्वास में लिए बगैर देवस्थानम बोर्ड का गठन किया गया है, जो अनुचित है। सरकार की ओर से चारधामों में ऑनलाइन पूजा कराई जा रही है, जिससे उनके आर्थिक हित भी प्रभावित हो रहे हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट एक लंबे शीतावकाश के बाद 15 मई को तड़के खोल दिए गए थे। लेकिन लॉकडाउन के चलते इस मौके पर बदरीनाथ में कोई मौजूद नहीं रहा। महज गिनती के ही लोग मंदिर में दिखे। जबकि पिछले साल कपाट खुलने के बाद पहले दिल लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री