न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / देश में बढ़ाई गई टेस्टिंग की रफ्तार, 24 घंटे में हुए पांच लाख से अधिक टेस्ट

इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, रविवार को देश में 5 लाख 15 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इसी के साथ अबतक देश में एक करोड़ 68 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Jul 2020 10:42:27

कोरोना / देश में बढ़ाई गई टेस्टिंग की रफ्तार, 24 घंटे में हुए पांच लाख से अधिक टेस्ट

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14.36 लाख के पार हो गया है। रविवार को 48 हजार 931 केस आए। यह संक्रमितों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले शनिवार को पहली बार 50 हजार 72 संक्रमित बढ़े थे। पिछले दिनों में हर रोज लगभग 50 हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। 24 घंटे में 31 हजार 501 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 18 हजार 734 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार 810 मरीजों की मौत भी हुई। इसी के साथ अब देश में कोरोना वायरस टेस्टिंग की रफ्तार को बहुत तेज कर दिया है। पिछले 24 घंटे में देश में 5 लाख से अधिक कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए।

इंडियन कॉउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, रविवार को देश में 5 लाख 15 हजार से अधिक टेस्ट किए गए। इसी के साथ अबतक देश में एक करोड़ 68 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। ICMR ने अब पांच लाख रोज टेस्ट का मुकाम हासिल कर लिया है और अगला लक्ष्य हर रोज दस लाख टेस्ट करने का है। साफ है कि अगर एक दिन में पांच लाख टेस्ट होते हैं, तो हफ्ते में संख्या 30 लाख टेस्ट से अधिक जा सकती है। अभी देश में पॉजिटिवी रेट दस फीसदी के पास है। सोमवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन और लैब की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिनकी क्षमता हर रोज दस हजार टेस्ट करने की है।

बीते दिन उत्तर प्रदेश ने सबसे अधिक 71 हजार के करीब टेस्ट किए थे। बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि यूपी में हर रोज एक लाख टेस्ट किए जाएं, यही कारण है कि यूपी में RT-PCR के साथ एंटीजन टेस्टिंग पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि, कुल टेस्टिंग के मामले में अभी देश में तमिलनाडु सबसे आगे हैं जहां करीब 22 लाख टेस्ट हो चुके हैं, जबकि यूपी और महाराष्ट्र भी 20 लाख टेस्ट के करीब पहुंच गए हैं।

बता दें कि पिछले काफी दिनों से हर रोज चार लाख के करीब टेस्ट किए जा रहे थे और लगातार देश में बढ़ रही लैब की संख्या के साथ टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ रही है। देश में इस वक्त 1300 से अधिक टेस्टिंग लैब हैं, जिनमें 900 के करीब सरकारी और बाकी 400 प्राइवेट लैब हैं। इनमें कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें एंटीजन टेस्टिंग, RT-PCR टेस्टिंग भी शामिल है।

पीएम मोदी तीन टेस्टिंग लैब का करेंगे उद्घाटन

कोरोना से निपटने के लिए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने टेस्टिंग को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4:30 बजे कोरोना टेस्टिंग के 3 नए केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। मेडिकल साइंस की भाषा में इन टेस्टिंग केंद्रों को हाई थ्रूपुट टेस्टिंग केंद्र कहा जाता है। नए कोरोना टेस्टिंग केंद्र नोएडा, मुंबई और कोलकाता में स्थित हैं। इन टेस्टिंग केंद्रों के चालू होने से कोरोना टेस्टिंग की रफ्तार में तेजी आएगी, इससे मरीजों की जल्दी पहचान हो सकेगी और उनका जल्द उपचार हो सकेगा। इससे कोरोना को काबू करने में मदद मिल सकेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय