न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर सरकार ने कहा - रिकवरी रेट 48% हुई; जान गंवाने वालों की दर दुनिया में सबसे कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 48.07% हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Jun 2020 5:32:36

कोरोना पर सरकार ने कहा -  रिकवरी रेट 48% हुई; जान गंवाने वालों की दर दुनिया में सबसे कम

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि देश में कोरोना का रिकवरी रेट 48.07% हो गया है। लव अग्रवाल ने कहा कि हमारी कोशिश समय से कोरोना मामलों की पहचान और इलाज की है। अब तक 95 हजार 527 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 3 हजार 708 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। हमारी रिकवरी रेट 48.07% है। 15 अप्रैल को रिकवरी रेट 11.42%, 3 मई को 26.59% और 18 मई को 38.29% थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। वहीं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाई गई है। देश में हर दिन 1 लाख 20 से ज्यादा टेस्टिंग हो रही है। अभी सैंपल की जांच 476 सरकारी और 205 प्राइवेट लैब में हो रही है। हमने राज्यों से कहा है कि कोरोना के मामलों का एनालिसिस करें। अगर किसी राज्य को अस्थाई कोविड-19 केयर सेंटर की जरूरत लग रही है तो इसका सेट अप जरूर बनाएं।

अग्रवाल ने बताया कि समय पर संक्रमण का पता लगाने और सही इलाज करने की वजह से हम बेहतर स्थिति में हैं। देश में कोरोना संक्रमण से जिन लोगों की मौतें हुई हैं, उनमें से 73% ऐसे थे जिन्हें पहले से ही गंभीर बीमारियां थीं। देश में कोरोना से मौतों की दर सिर्फ 2.82% है, जबकि दुनिया में ये दर 6.13% है।

कोरोना वायरस के मामलों को लेकर लव अग्रवाल ने कहा कि दुनिया के देशों से तुलना करना सही नहीं होगा। अन्य देशों के मुकाबले भारत की जनसंख्या ज्यादा है। अगर हम तुलना कर भी रहे हैं तो इसको ध्यान में रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समान जनसंख्या वाले 14 देशों की बात करें तो वहां भारत से 22.5 गुना अधिक मामले और 55.2 गुना ज्यादा मौतें हुई हैं। भारत की प्रति लाख आबादी में कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 0.41 है, जबकि दुनिया में ये रेट 4.9 है। कुछ देशों में तो ये आंकड़ा 62 और 82 तक पहुंच गया है।

ICMR ने क्या कहा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICMR ने कहा कि हम अन्य स्वतंत्र प्लैटफॉर्म्स का इस्तेमाल भी कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कर रहे हैं। ट्रूनैट स्क्रीनिंग ऐंड कन्फर्मेट्री टेस्ट को मान्यता दे दी गई है। इससे टेस्टिंग का दायरा बढ़ा ।देश के 681 लैब कोरोना टेस्ट के लिए मान्यता प्राप्त हैं। इनमें से 476 सरकारी और 205 प्राइवेट हैं। हर दिन 1 लाख 20 टेस्ट किए जा रहे हैं।

देश में कोरोना के कितने केस


देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 1 लाख 98 हजार 706 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। जबकि 5 हजार 598 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 70 हजार के पार है। वहीं दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20 हजार 834 पहुंच गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका