न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / Zomato का बड़ा प्लान, शुरू करेगी शराब की होम डिलिवरी!

लॉकडाउन के बीच ही देश में शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है। ऐसे में फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो इस मौके का फायदा उठाना चाहती है इसके लिए कंपनी लोगों को घर-घर तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 10:48:05

लॉकडाउन / Zomato का बड़ा प्लान, शुरू करेगी शराब की होम डिलिवरी!

लॉकडाउन के बीच ही देश में शराब का कारोबार खोल दिया गया है और शराब की जमकर बिक्री हो रही है। ऐसे में फूड डिलिवरी कंपनी जोमैटो इस मौके का फायदा उठाना चाहती है इसके लिए कंपनी लोगों को घर-घर तक शराब पहुंचाने की तैयारी कर रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक खबर में बताया गया है कि कंपनी ने इसके लिए इंटरनेशनल स्पिरिट्स ऐंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) को प्रस्ताव दिया है। रॉयटर्स को जोमैटो द्वारा भेजी गई पेशकश के दस्तावेज मिले हैं जिसमें जौमैटो फूड डिलिवरी डिवीजन के सीईओ मोहित गुप्ता ने लिखा है, 'हमें लगता है कि टेक्नोलॉजी आधारित होम डिलिवरी सोल्युशन से एल्कोहल की खपत को और बढ़ाया जा सकता है।'

जोमैटो के CEO का ये है कहना

जोमैटो के CEO मोहित गुप्ता ने रॉयटर्स को बताया कि अगर शराब की होम डिलीवरी शुरु होती है तो हम उन जगहों पर डिलीवरी देंगे जहां पर कोरोना का संक्रमण बेहद कम है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि अगर टेक्नोलॉजी की मदद से शराब की डिलीवरी होती है तो इसकी खपत को और भी बढ़ाया जा सकता है।

दरअसल, लॉकडाउन की वजह से कंपनी का फूड डिलिवरी कारोबार काफी गिर गया है, इसलिए वह इस नए कारोबार में उतरकर अपना अस्तित्व बचाए रखना चाहती है। गौरतलब है कि हाल में जोमैटो ने ग्रॉसरी की डिलिवरी भी शुरू की है।

गौर करने की बात यह है कि भारत में अभी शराब की होम डिलिवरी की इजाजत नहीं है। इसके लिए कंपनियां दबाव बना रही हैं कि सरकार इसकी छूट दे। ISWAI इसके लिए जमकर लॉबीइंग कर रही है। अगर यह छूट मिलती है तो जोमैटो शराब की होम डिलिवरी शुरू कर सकती है।

आपको बता दे, लॉकडाउन के तीसरे फेज में सरकार ने शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी है। शराब कारोबार खुलते ही देश में जगह-जगह इसकी दुकानों पर भारी भीड़ और लंबी लाइन की खबरें आने लगीं। जिसके बाद कई राज्य सरकारों ने तो शराब पर टैक्स बढ़ा दिया है। दिल्ली सरकार ने शराब पर 70% की विशेष कोरोना फीस लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या

कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ