न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / मामलों में रिकॉर्ड इजाफा, 24 घंटे में मिले 11,458 मरीज, 3 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा; कुल मौतें 8,884

देश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Jun 2020 10:00:44

देश में कोरोना / मामलों में रिकॉर्ड इजाफा, 24 घंटे में मिले 11,458 मरीज, 3 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा;  कुल मौतें 8,884

देश में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 हजार 314 मरीज बढ़े और 388 लोगों ने दम तोड़ा। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार 603 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार सुबह 8 बजे यानी 24 घंटों संक्रमण के 11 हजार 458 नए मामले सामने आए और मृतकों की संख्या में 386 की बढ़ोतरी हुई। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या में 7 हजार 135 का उछाल आया। देश में फिलहाल 1 लाख 45 हजार 779 एक्टिव केस हैं। वहीं डिस्चार्ज मरीजों की संख्या बढ़कर हो 1 लाख 54 हजार 329 गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 8 हजार 884 हो गई है। नये आंकड़ों के अनुसार देश कोरोना के कुल 3 लाख 8 हजार 993 मामले हैं।

महाराष्ट्र एक लाख से ज्यादा मरीज

वहीं, देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र की बात करे तो यहां मरीजों की संख्या एक लाख को पार कर गई है। यहां 1 लाख एक हजार 141 मरीज हो गए। शुक्रवार को राज्य में 3 हजार 493 नए संक्रमित मिले। इससे पहले,11 जून को 3 हजार 607 और 10 जून को 3 हजार 254 संक्रमित मिले थे। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 93 हजार 804 मरीजों का उम्र के हिसाब से एनालिसिस किया है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज 31 से 40 साल की उम्र के हैं, जो राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या का 20.10% है। इसी तरह 21 से 30 साल की उम्र के 17 हजार 890 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 10 साल की उम्र तक के 3 हजार 81 बच्चे संक्रमित हुए। महाराष्ट्र के पुणे जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11 हजार 202 हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद अब मृतक संख्या 471 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 390 नए मामलों में से 273 पुणे नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं।

तमिलनाडु में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 1 हजार 982 नए मामले सामने आए और 18 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामले 40 हजार पार कर गये और अब तक 397 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।

गुजरात में शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 562 हो गई है। दिल्ली में शुक्रवार को 71 नई मौतें दर्ज की गईं और कोरोना संक्रमितों की संख्या में 2 हजार 137 का इजाफा हुआ।फिलहाल यहां कुल मामले 36 हजार से ज्यादा मामले हैं।

बिहार में शुक्रवार को कोरोना के 148 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6 हजार 96 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अब तक राज्य में 35 लोगों की मौत हुई है। विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अब तक संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है। वह सात जून को दिल्ली से जहानाबाद आया था और उसे आइसोलेशन में रखा गया था। राज्य में कुल संक्रमित लोगों में से 3 हजार 316 ठीक हो चुके हैं जबकि 2 हजार 745 लोगों का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 202 नए मामले सामने आए और 9 मरीजों की जान गई। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 443 हो गया है, इनमें से 2 हजार 802 एक्टिव केस हैं। अब तक 440 मौतें हो चुकी हैं। सरकार ने भोपाल में सप्ताह में पांच दिन पूरा शहर खोलने का ऐलान किया।

उत्तरप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के 528 मामले सामने आए और 20 की जान गई। नोएडा में एक दिन में सबसे ज्यादा 95 मरीज सामने आए। सहारनपुर जिले में संक्रमितों की संख्या 270 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 616 हो गई है, इनमें से 4 हजार 642 एक्टिव केस हैं। अब तक 365 लोगों की मौत हुई।

राजस्थान में शुक्रवार को 230 नए मरीज सामने आए और 7 की जान गई। सिरोही में 47, अलवर में 32, जयपुर और जोधपुर में 29-29 मरीज मिले। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 12 हजार 68 हो गई है, इनमें से 2 हजार 785 एक्टिव केस हैं। अब तक 272 लोगों की मौत हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री