न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

5 दिन में देश में बढ़े करीब 80 हजार मरीज, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मिले 50 हजार; कुल संक्रमित 4.91 लाख

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 91 हजार 170 हो गई। पिछले पांच दिनों में देश में तकरीबन 80 हजार मरीज मिले जिनमें से 70% यानी करीब 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Jun 2020 8:56:55

5 दिन में देश में बढ़े करीब 80 हजार मरीज, दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मिले 50 हजार; कुल संक्रमित 4.91 लाख

कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 4 लाख 91 हजार 170 हो गई। पिछले पांच दिनों में देश में तकरीबन 80 हजार मरीज मिले जिनमें से 70% यानी करीब 50 हजार सिर्फ दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से मिले। इन तीनों राज्यों से 50 हजार 701 पॉजिटिव मरीज मिले। महाराष्ट्र में पिछले पांच दिन में 19 हजार 536, दिल्ली में 17 हजार 34 और तमिलनाडु में 14 हजार 131 संक्रमित पाए गए।

उधर, पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा 18 हजार 185 संक्रमित बढ़े और 13 हजार से ज्यादा ठीक हो गए। महाराष्ट्र में भी रिकॉर्ड 4 हजार 842 पॉजिटिव मिले। अब यहां 1.47 लाख से ज्यादा मरीज हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना से 6 हजार 931 लोगों की जान गई, डेथ रेट 4.69% है। दिल्ली में 3 हजार 390 और तमिलनाडु में 3 हजार 509 नए मरीज मिले।

इन 3 राज्यों में इस तरह बढ़े मामले

तारीख - महाराष्ट्र - दिल्ली - तमिलनाडु
21 जून - 3870 - 3000 - 2532
22 जून - 3721 - 2909 - 2710
23 जून - 3214 - 3947 - 2515
24 जून - 3214 - 3788 - 2865
25 जून - 4842 - 3390 - 3509

इन पांच दिनों में सामने आए सबसे ज्यादा मामले

तारीख - केस
25 जून - 18185
24 जून - 16753
23 जून - 15600
21 जून - 15150
20 जून - 15918

मध्यप्रदेश में कोरोना के एक दिन में 147 संक्रमित मिले और 8 की जान गई। इंदौर में 46 और भोपाल में 32 पॉजिटिव बढ़े। 29 मरीजों के साथ राजभवन परिसर हॉटस्पॉट बन गया। यहां 4 दिन में 15 मामले सामने आए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 12 हजार 595 हो गई, इनमें 2 हजार 434 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक 542 लोगों की मौत हुई।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 4 हजार 841 नए मरीज सामने आए और 192 मौतें हुईं। यह 24 घंटे में मिले मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 47 हजार 806 हो गई, इनमें 63 हजार 342 एक्टिव केस हैं। मुंबई में 1 हजार 365 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यहां 71 हजार के करीब मरीज मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार 60 ने जान गंवाई। महाराष्ट्र में कोरोना से मौतों की दर 4.।69% है।

उत्तरप्रदेश में 636 कोरोना मरीज मिले और 15 की जान गई। सहारनपुर जिले में तीन कोरोना मरीज मिले। इसके साथ जिले में 346 हो गए। राज्य में संक्रमितों की संख्या 20 हजार 193 हो गई, इनमें 6 हजार 463 एक्टिव केस हैं। उधर, सैफई मेडिकल कॉलेज में 2 पॉजिटिव की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना से 611 लोग दम तोड़ चुके हैं।

राजस्थान की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना के 287 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत भी हुई है। जोधपुर में 52, जयपुर में 40 और पाली में 30 मरीज बढ़े। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार 296 हो गया, इनमें 3 हजार 77 एक्टिव केस हैं। कोरोना से अब तक राज्य में 379 लोग जान गंवा चुके हैं।

बता दे, दिल्ली में 27 जून से एंटी बॉडी सर्वे शुरू होने वाला है. इस सर्वे में उनका टेस्ट किया जाएगा, जिन्हें कोरोना हुआ था और वे ठीक हो चुके हैं। कंटेनमेंट जोन में ये सर्वे किया जाएगा, जो 20 लोगों पर होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका