न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / 6983 लोग संक्रमित, 182 की मौत, 24 घंटे में सामने आए 261 नए मरीज

बुधवार को कोरोना से 5 और मरीजों की मौत हो गई। मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इस बीमारी से अब तक 182 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 28 May 2020 1:29:45

 यूपी / 6983 लोग संक्रमित, 182 की मौत, 24 घंटे में सामने आए 261 नए मरीज

प्रवासी मजदूरों की वजह से अब उत्तर प्रदेश के गांवों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में अब तक 6983 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 261 नए मरीज मिले है। बीते 24 घंटे में अयोध्या में 23, जौनपुर 17, हापुड़ में 16, मुरादाबाद 14, मेरठ 12, गाजियाबाद, मुज़फ्फरनगर 11-11, संभल 10, लखनऊ, वाराणसी 9-9, देवरिया, अमेठी 8-8, मथुरा, प्रतापगढ़ 7-7, प्रयागराज, एटा 6-6, आगरा, बस्ती, संतकबीरनगर, औरैया 5-5, मऊ और कन्नौज 4-4, नोएडा, फतेहपुर, पीलीभीत, गोंडा, इटावा, फिरोजाबाद, बिजनौर में 3-3, हरदोई, बहराइच, गोरखपुर, सहारनपुर, बाराबंकी, सिद्धार्थनगर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, महाराजगंज दो-दो, जबकि गाजीपुर, रामपुर, बरेली, शामली, सीतापुर, मिर्जापुर, बागपत, उन्नाव, फर्रुखाबाद, और सोनभद्र में 1-1 मरीज मिला।

बुधवार को कोरोना से 5 और मरीजों की मौत हो गई। मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, गोरखपुर और मुजफ्फरनगर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। इस बीमारी से अब तक 182 संक्रमित लोगों की मौत हो गई है।

वाराणसी / हजरत बाबा बहादुर की मजार पर जुटने लगी भीड़

छावनी के सदर-बाजार स्थित हजरत बाबा बहादुर शहीद की मजार पर अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी है। कैंट थाना के फुलवरिया चौकी की पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि धर्मिक स्थलों पर भीड़ पर रोक है। लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने पर दंडित किया जाएगा। लोगों की लापरवाही घातक साबित हो सकती है।

- गाजियाबाद में जिले में बुधवार को 11 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 6 की रिपोर्ट मंगलवार को आई थी, जबकि 5 की रिपोर्ट बुधवार को मिली। 243 मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 119 सैंपलों की रिपोर्ट आ गई है। जिले में मरीजों की संख्या 245 हो गई, इनमें से 198 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

- मेरठ जिले में बुधवार रात को भाजपा महानगर अध्यक्ष के भाई समेत 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मेरठ में संक्रमितों का आंकड़ा 402पहुंच गया है। इनमें 285 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं, 94 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। कोरोना से 23 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

- सिद्धार्थनगर में बुधवार को 2 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इन दोनों का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। सिद्धार्थनगर में 68 लोगों का अभी इलाज चल रहा है वहीं, 26 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। यहां एक मरीज की मौत हुई है।

- फतेहपुर जिले में बुधवार शाम 4 प्रवासी और संक्रमित मिले। इनमें से 3 मुंबई से आए हैं जबकि एक सूरत से लौटा है। जिले में अब तक 44 संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 41 प्रवासी हैं। यहां, फिलहाल 35 एक्टिव केस है और 9 लोग ठीक हो कर अपने घर चले गए है।

- हापुड़ जिले में सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और सफाई कर्मी समेत बुधवार को 16 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो गई। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 138 हो गई।

- बिजनौर में जनपद में बुधवार को 3 नए संक्रमित मिले। वहीं, शामली में भी एक नया केस मिला है। अब शामली जिले में कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 11 हो गए हैं।

6991 केसों का जिलेवार विवरण

आगरा में 873, मेरठ में 402, गौतमबुद्धनगर में 365, कानपुर नगर में 337, लखनऊ में 343, गाजियाबाद में 252, सहारनपुर में 234, फिरोजाबाद में 230, मुरादाबाद में 200, रामपुर में 172, वाराणसी में 170, जौनपुर में 155, बस्ती में 148, बाराबंकी में 144, हापुड़ में 138, अलीगढ़ में 129, बुलन्दशहर में 108, सिद्धार्थनगर में 95, अयोध्या , गाजीपुर में 93-93, अमेठी में 88, प्रयागराज में 84, बिजनौर में 83, संभल में 78, बहराइच में 76, प्रतापगढ़ में 73, मथुरा में 72, रायबरेली , संतकबीरनगर में 69-69, देवरिया, सुल्तानपुर में 68-68, गोरखपुर में 62, लखीमपुर खीरी में 62, मुजफ्फरनगर में 61, आजमगढ़ में 56, गोण्डा में 55, बरेली में 52, अम्बेडकरनगर में 51, इटावा , कौशाम्बी में 47-47, महाराजगंज में 46, फतेहपुर , पीलीभीत में 44-44, जालौन, शामली में 43-43, कन्नौज में 41, सीतापुर में 40, बदायूं , बलरामपुर में 36-36, बलिया, झांसी, मिर्जापुर में 32-32, बागपत, भदोही में 30-30, चित्रकूट, श्रावस्ती , उन्नाव में 29-29, औरैया, फर्रूखाबाद , मैनपुरी में 27-27, बांदा, एटा में 23-23, हाथरस में 22, चंदौली में 21, मऊ , शाहजहांपुर में 19-19, कानपुर देहात , कासगंज में 15-15, कुशीनगर , महोबा में 10-10, सोनभद्र , हमीरपुर में 6-6 एवं ललितपुर में 2 मरीज अब तक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका