न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / 24 घंटे में मिलें 177 नए केस, वाराणसी / 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इस संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार देर शाम बीएचयू से 95 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें 87 निगेटिव हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 12:05:25

यूपी / 24 घंटे में मिलें 177 नए केस, वाराणसी / 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus in Uttar Pradesh) का असर तेजी से फैलता जा रहा है। इस संक्रमण से 28 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार देर शाम बीएचयू से 95 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें 87 निगेटिव हैं। इस रिपोर्ट में 7 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए है। ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं। बताया गया कि सबसे पहले चौकी इंचार्ज (उप निरीक्षक) को खांसी और बुखार के लक्षण थे। इसके बाद संपर्क में रहने से चौकी के कुछ और पुलिस कर्मी चपेट में आ गए। 7 पुलिसकर्मियों में 1 उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं।

प्रदेश में शनिवार दोपहर से रविवार सुबह तक 177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आगरा व मुरादाबाद में दो मौतों से मृतक की संख्या 28 हो गई है। यूपी के 57 जनपदों में 1807 कोरोना संक्रमित हैं, इनमें 261 मरीज ठीक हुए हैं। 1040 संक्रमित जमाती और उनसे संपर्क में आए हुए लेाग हैं। रविवार सुबह केजीएमयू ने 5 पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट दी है, जिसमें 3 लखनऊ और 2 कानपुर के हैं।

प्रदेश में 90,606 लोगों ने सर्विलांस की 28 दिन की समय सीमा पूरी की हैं। प्रदेश में अब तक 18,890 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण की वजह से क्वारैंटाइन किया गया हैं। कुल 1,03,533 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 11,715 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरेंटाइन में रखा गया है।

coronavirus,coronavirus outbreak in uttar pradesh,coronavirus news,covid 19,covid 19 news,uttar pradesh news,news,news in hindi

वाहनों में छिपकर घर लौट रहे प्रवासी मजदूर

लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में फंसे यूपी के लाखों प्रवासी मजदूर वाहनों में छिपकर घर लौट रहे हैं। हैरत की बात है कि यह लोग दो राज्य पार करके रविवार सुबह झांसी तक पहुंच गए। रास्ते में कई बार पुलिस चेकिंग मिली, लेकिन आगे जाने दिया। लंबा सफर तय करने के बाद जब वे एमपी-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे तो झांसी पुलिस ने उन्हें वापस लौटा दिया। बताया गया कि एक ट्रक और डीसीएम में कुल 44 लोग झांसी पहुंचे थे। चार दिन के सफर में एमपी और महाराष्ट्र में पुलिस ने इन्हें नहीं रोका। मजदूरों ने बताया कि वे लोग दिन में रुकते थे। केवल रात में ही सफर करते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ