न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में कोरोना की रफ़्तार, 67 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित, 1433 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 67,651 हो गए हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1433 लोगों की मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 30 May 2020 5:48:13

पाकिस्तान में कोरोना की रफ़्तार, 67 हजार से ज्यादा हुए संक्रमित, 1433 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 67,651 हो गए हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 1433 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी से पिछले 24 घंटों में 78 अधिक लोगों की जान चली गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, देश में अब तक 532,037 COVID-19 परीक्षण किए गए। शुक्रवार को ही 12,020 टेस्ट किए गए। मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 2,429 नए कोरोना वायरस मामलों का पता चला है।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोरोना संक्रमण के 1140 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पंजाब प्रांत में 24,104 मामले सामने आ चुके हैं। पंजाब प्रायमरी एंड सेकंडरी हेल्थकेयर के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 29 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद प्रांत में मरने वालों की तादाद 429 हो गई है। पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर यासमीन राशिद का कहना है कि लोगों को इस बात का अहसास होना चाहिए कि कोरोना वायरस यहां मौजूद है और अब हमें उसके साथ ही ज़िंदा रहना है।

उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंजाब प्रांत में कोरोना संक्रमितों की तादाद हर गुज़रते दिन के साथ बढ़ रही है।

पंजाब प्रांत में अब तक 2,28,541 टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि अब तक प्रांत में 6507 लोग ठीक हो चुके हैं।

वहीं कराची की एनआईडी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग विभाग ने वेंटिलेटर का एक नया मॉडल तैयार किया है। शुरुआती जांच के बाद अब इस मॉडल का क्लिनिकल ट्रायल किया जा रहा है।

वहीं सिंध प्रांत में एक दिन में 1247 नए मामले सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 38 लोगों की मौत हुई है। सिंध में अभी तक 1,76,703 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। सिंध में 27,307 लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा ख़ैबर पख्तूनख्वा में संक्रमण के 9,067 मामले हैं जबकि ब्लूचिस्तान में 4,000 से ज़्यादा मामले हैं।

इस बीच, यूके ने कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए पाकिस्तान को नगदी देने का फैसला लिया। 4.39 मिलियन पाउंड की अतिरिक्त सहायता पाकिस्तान को प्रदान करने की घोषणा की गई है। अप्रैल में, यूके ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को 2.67 मिलियन पाउंड का फंड प्रदान किया था।

Covid-19 से निपटने के लिए दुनिया को साथ आना होगा: इमरान खान

पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि दुनिया तब तक कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निजात नहीं पा सकती जब तक कि सभी देश एक साथ मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए एक समग्र समाधान नहीं ढूंढ़ लेते। इमरान खान ने कहा, 'जब तक कोविड-19 वैश्विक समस्या से समग्र रूप से निपटा नहीं जाता है, इसके लिए कोई वैश्विक समधान नहीं ढूंढा जाता, तब तक दुनिया इस संकट से निजात नहीं पा सकती।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ