न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना की रफ्तार, हफ्ते भर में एक लाख से ज्‍यादा बढ़े मरीज, मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा

कोरोना वायरस की रफ्तार देश में कम होने की बजाह बढती जा रही है। रोजाना अब तकरीबन 15 हजार नए मामले सामने आ रहे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 24 Jun 2020 2:37:28

देश में कोरोना की रफ्तार,  हफ्ते भर में एक लाख से ज्‍यादा बढ़े मरीज, मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ा

कोरोना वायरस की रफ्तार देश में कम होने की बजाह बढती जा रही है। रोजाना अब तकरीबन 15 हजार नए मामले सामने आ रहे है। पिछले एक हफ्ते में कोरोना के एक लाख से ज्यादा नए मरीज सामने आए। एक हफ्ते पहले (16 जून) को देश में कोविड-19 के कुल 3.53 लाख केस थे, जो मंगलवार को बढ़कर 4.55 लाख से ज्‍यादा हो गए। वहीं इन सात दिनों में 2 हजार 541 मरीजों की मौत भी हुई है। मंगलवार को कोरोना के 15 हजार 689 नए मामले सामने आए वहीं, 466 लोगों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही देश में कल मौतों की गिनती 14 हजार 455 हो गई है। दिल्‍ली में मंगलवार को 3 हजार 947 नए मामले सामने आए जो किसी भी स्‍टेट में एक दिन का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अभी तक देश में महाराष्ट्र ऐसा राज्य था जब कोरोना के मामले सबसे ज्यादा आ रहे थे लेकिन मंगलवार को दिल्ली में सभी रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में जहां 3 हजार 947 नए मामले आए वही महाराष्ट्र में 3 हजार 214 नए मामले सामने आए। इस दौरान महाराष्ट्र में 248 मरीजों की मौत हुई जो एक दिन में सबसे ज्‍यादा है। इससे पहले, 21 जून को सबसे ज्‍यादा 186 लोगों की मौत हुई थी। महाराष्‍ट्र में कोविड-19 के 6 हजार 531 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्‍ली स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से जारी डेटा के मुताबिक, टोटल केसेज का 69% पिछले 23 दिन में दर्ज किए गए हैं।

मौत का आंकड़ा भी बढ़ा

देश में नए मामलों के साथ-साथ मरीजों के मरने का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 466 मरीजों की मौत हुई। बता दे, इससे पहले 16 जून को 2003 मौतों के आंकड़े के बाद सबसे ज्‍यादा है। 16 जून को महाराष्‍ट्र और दिल्‍ली में पुरानी मौतों के आंकड़े भी जोड़े गए थे। उस दिन, अकेले महाराष्‍ट्र की टैली में 1 हजार 328 मौतें जुड़ी थीं। मंगलवार को मुंबई में कोरोना से 107 लोगों की मौत हुई जिससे शहर में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 3 हजार 844 पहुंच गया। इनमें से 42 मौतें पिछले 24 घंटों में हुईं जबकि बाकी 65 पिछले दिनों की हैं जिनका खुलासा BMC ने नहीं किया था। पुणे के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में बीते 24 घंटे में 820 मामले सामने आए हैं, जबकि 13 मरीजों की मौत हुई। यहां कोरोना के मामलों की कुल संख्या 16 हजार 851 है और अब तक 617 लोगों की मौत हो चुकी है।

तेलंगाना, केरल से भी रेकॉर्ड नए केस

मंगलवार को तमिलनाडु से 2 हजार 516 नए केस आए मगर टेस्टिंग के आंकड़े में रविवार के मुकाबले, कम से कम 6 हजार की गिरावट देखी गई। राज्‍य में अब 64 हजार 603 कोरोना केसेज हो चुके हैं। मंगलवार को 39 मौतों के साथ राज्‍य में कोविड-19 (covid-19) से मरने वालों की संख्‍या 833 हो गई है। तेलंगाना में मंगलवार को सबसे ज्‍यादा 879 नए मामले सामने आए। ऐसा ही ट्रेंड केरल में देखने को मिला जहां रेकॉर्ड 141 नए मामलों का पता चला। पिछले पांच दिन में केरल से 657 मामले सामने आए हैं।

बता दे, गुजरात में मौतों की दर सबसे ज्यादा 6.02% है। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या गुजरात से छह गुनी है, लेकिन यह दूसरे नंबर पर है। यहां मौतों की दर 4.70% है। 4.28% की मृत्यु दर के साथ मध्यप्रदेश तीसरे नंबर पर है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 15 हजार 195 लोगों का टेस्ट किया गया। वहीं, अब तक देश में 73 लाख 52 हजार 911 टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच एक राहत की खबर है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में आबादी घनत्व अधिक होने के बावजूद प्रति लाख कोरोना मरीजों की संख्या सबसे कम है। दुनिया में प्रति लाख 116.67 मामले हैं, लेकिन भारत में इनकी संख्या 32.04 प्रति लाख है। सबसे ज्यादा खराब हालात अमेरिका में है। यहां प्रति एक लाख की आबादी पर 722 कोरोना के मामले सामने आए हैं। स्पेन 627 और ब्राजील में यह आंकड़ा 524 है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका