न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा / आज सामने आए 217 नए केस, फरीदाबाद में कोरोना से 8वीं मौत

हरियाणा में दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 16 जिलों में रिकॉर्ड 217 नए संक्रमित मिले, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1721 पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 11:36:51

हरियाणा / आज सामने आए 217 नए केस, फरीदाबाद में कोरोना से 8वीं मौत

हरियाणा में दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना तेजी से फैल रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 16 जिलों में रिकॉर्ड 217 नए संक्रमित मिले, जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1721 पर पहुंच गया है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार ने दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया है। दिल्ली बॉर्डर के सील होने से आवाजाही तो रूकी, लेकिन संक्रमितों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है।

प्रदेश में महज पांच दिनों में 919 नए मामले आए हैं। इससे पॉजिटिव रेट बढ़कर 1.61 पर पहुंच गया है तो रिकवरी व डबलिंग रेड पूरी तरह बिगड़ गया है। डबलिंग रेट 66.12% से 54.62% पर पहुंच गया है, जबकि मामले दोगुने होने की अवधि 19 दिन से घटकर 13 दिन पर आ गई। वहीं फरीदाबाद में 8वीं मौत से मृतकों की संख्या 20 पर पहुंच गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद व सोनीपत में रहे नए मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं। गुरुग्राम में एक दिन में रिकॉर्ड 115 नए संक्रमित मिले तो फरीदाबाद में 31, सोनीपत में 19 पलवल व कैथल में 7-7, रोहतक में 6, हिसार, रेवाड़ी व चरखी-दादरी में 5-5, नारनौल में 3, नूंह व भिवानी में 2-2, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला व कुरुक्षेत्र में 1-1 संक्रमित मिला। हालांकि, कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। गुरुग्राम में 31, नारनौल में 13, कुरुक्षेत्र में 6, करनाल में 4, सोनीपत में 3 व पलवल में 2 संक्रमित ठीक होकर घर गए।

विधायक घनश्याम सर्राफ का पीए संक्रमित

हरियाणा के भिवानी जिले में आज शुक्रवार को कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। पहला मामला हालूवास गेट का है, जहां सत्यनारायण नामक एक शख्स कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) मिला है। पीड़ित शख्स नगर विधायक घनश्याम सर्राफ का पीए है। वहीं दूसरा पॉज़िटिव केस नाथूवास गांव में मिला हैं। जहां 35 वर्षीय सुशील कोरोना संक्रमित पाया गया है। सुशील गुरुग्राम से भिवानी आया था। इसके साथ ही जिले में कोरोना के अब तक 14 केस सामने आ चुके हैं।

कोविड-19 (Covid-19) के जिला कॉर्डिनेटर डॉ। राजेश कुमार ने बताया कि तीन केस दिल्ली और गुरुग्राम में काउंट हो रहे हैं। जिला में कोरोना के पांच लोग ठिक होकर घर जा चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 6 हैं।

1721 संक्रमित मामले

हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 520, फरीदाबाद में 307, सोनीपत में 199, झज्जर में 97, नूंह में 68, अंबाला में 47, पलवल में 58, पानीपत में 60, पंचकूला में 26, जींद में 27, करनाल में 46, रोहतक में 30, महेंद्रगढ़ में 39 रेवाड़ी में 23, सिरसा में 15, फतेहाबाद में 12, यमुनानगर में 9, हिसार में 31, कुरुक्षेत्र में 27, भिवानी में 13, कैथल में 17, चरखी-दादरी में 13 संक्रमित मरीज हैं। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

940 मरीज हुए ठीक


हरियाणा में अब कुल 940 मरीज ठीक हो गए हैं। इनमें गुरुग्राम में 224, फरीदाबाद में 138, सोनीपत में 142, नूंह में 65, झज्जर में 90, अंबाला में 40, पलवल 41, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 18, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 9, रोहतक में 11, महेंद्रगढ़ में 19, भिवानी में 6, हिसार में 5, कैथल में 4, फतेहाबाद में 7, कुरुक्षेत्र में 13, चरखी दादरी में 1, रेवाड़ी में 4 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका