न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच CM केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुबारा लॉकडाउन की खबरों को ख़ारिज करते हुए आज अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार दुबारा दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं बना रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 15 Jun 2020 3:36:27

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच CM केजरीवाल का ऐलान - दिल्ली में नहीं लगेगा लॉकडाउन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुबारा लॉकडाउन की खबरों को ख़ारिज करते हुए आज अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार दुबारा दिल्ली में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं बना रही है। बता दे, दिल्ली में आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस उच्चस्तरीय बैठक के बाद CM केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया जा सकता है। खासकर केंद्रीय गृह मंत्री के साथ दिल्ली सरकार के मंत्रियों और आला अफसरों की बैठक के बाद इस तरह की बातों की चर्चाएं आम थीं। इसके मद्देनजर ही मुख्यमंत्री ने टि्वटर के जरिए दिल्लीवासियों के सामने लॉकडाउन के बारे में स्थिति स्पष्ट की है। सीएम ने साफ तौर पर एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने की बात को खारिज कर दिया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पहले आज आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन की आशंकाओं को खारिज किया है। संजय सिंह ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद इस बारे में कहा कि दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जा सकता। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों और दिहाड़ी कामगारों की परेशानियों का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पहले ही इस कारण से लोगों के काम-धंधे बंद हो चुके है ऐसे में अगर एक बार फिर लॉकडाउन लगाया गया तो परेशानी और बढ़ सकती है। जो लोग कोरोना से बच भी जाएंगे, लॉकडाउन की वजह से उनके सामने भुखमरी की नौबत आ जाएगी।

बता दे, दिल्ली में 20 जून से सरकार प्रति दिन 18000 टेस्ट करेगी। कंटेनमेंट ज़ोन में घर-घर जाकर ट्रेसिंग और मेपिंग होगी। वहीं, 15 दिन के अंदर रेलवे के और 500 कोच कोविड बेड बनाने के लिए मुहैया करा दिए जाएंगे। यह फैसला आज हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया।

बैठक की महत्वपूर्ण बातें

- सर्वदलीय बैठक में गृह मंत्री ने कहा कि 15 दिन के बाद 500 और रेलवे कोच उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे दिल्ली में 37 हजार बेड दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार और रेलवे कोच को मिलाकर होंगे।

- अमित शाह ने कहा कि जहां जिस चीज़ की कमी होगी, उसको सुधारा जाएगा। प्राइवेट अस्पताल में जैसे मनमानी हो रही है, उस पर चार्जेज तय किए जाएंगे।

- अमित शाह ने कहा कि राजनीतिक दल में विचार के मतभेद हो सकते हैं, लेकिन यह समय आपसी मतभेद का नहीं है। हमें इस महामारी से सामूहिक रूप से एकजुट होकर लड़ना होगा।

- अमित शाह ने कहा कि कल से हम लोग दिल्ली में काढ़ा डिस्ट्रीब्यूशन और मास्क डिस्ट्रीब्यूशन का अभियान चला रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो दो गज की दूरी की बात कही थी, उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।

- आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में 20 तारीख से रोजाना 18,000 टेस्टिंग की जाएगी। एक नई टेस्टिंग टेक्निक आई है, जिसकी कीमत महज 450 रुपये है और रिजल्ट 15 मिनट में मिल जाएगा। हम जल्द ही दिल्ली में इसे शुरू करेंगे।

बता दे, पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 2 हजार 224 नए मरीज सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 41 हजार 182 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका