न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अमरीका में रुक नहीं रही मौतें, एक दिन में कोरोना से इतने लोगों की गई जान

अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है। यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Jun 2020 1:43:39

अमरीका में रुक नहीं रही मौतें, एक दिन में कोरोना से इतने लोगों की गई जान

कोरोना संक्रमितों की संख्या पूरी दुनिया में 68 लाख 44 हजार 222 हो गई है। कुल 33 लाख 35 हजार 318 लोग स्वस्थ हुए। 3 लाख 98 हजार 129 लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक बार फिर दक्षिण एशियाई देशों में महामारी के खतरे के प्रति आगाह किया है।

अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का केंद्र बन गया है। यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है। शुरुवार को अमेरिका में 25 हजार 273 नए केस सामने आए और 971 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं। यहां 19.65 लाख से ज्यादा कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं। मौतों का आंकड़ा 1,11,390 पहुंच गया है। न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया, फ्लोरिडा में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या शनिवार सुबह तक बढ़कर 19 लाख 65 हजार पार हो गई। वहीं कुल 1 लाख 11 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 7 लाख 37 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। कुल 6% कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 33% लोग इस बीमारी ठीक हो चुके हैं।

अमेरिकी में कोरोना की वैक्सिन के आए पॉजिटिव रिजल्ट

कोरोना वायरस की वैक्सिन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका ने कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से बचने के लिए 20 लाख वैक्सीन ‘तैयार’ कर ली हैं।

उन्होंने कहा कि ये वैक्सीन इस्तेमाल के लिए तैयार हैं, इंतज़ार बस इस बात का है कि वैज्ञानिक इनके सुरक्षित और प्रभावी होने पर मुहर लगा दें। ट्रंप ने ये दावा शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ़्रेंस में किया। उन्होंने वैक्सीन तैयार होन की बात ज़रूर कही लेकिन साथ ही ये भी बताया कि अभी इनके सुरक्षित होने की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए बड़े पैमाने पर इंसानों की टेस्टिंग से पहले इन्हें वैज्ञानिकों की मंज़ूरी मिलना ज़रूरी है।

हालांकि ट्रंप ने ये नहीं बताया कि वो किस कंपनी की या किस ख़ास वैक्सीन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कोई तय समयसीमा भी नहीं बताई कि कब तक इनका इस्तेमाल शुरू हो सकता है। उनकी इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद अमरीका के वरिष्ठ संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फ़ाउची ने कहा कि वो इस पर टिप्पणी नहीं कर सकते और उन्हें राष्ट्रपति के बयान के बारे में जानकारी नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका