न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट को लेकर होगी विपक्ष की बड़ी बैठक, 15 पार्टियों के नेता होंगे शामिल

कोरोना संकट पर विपक्ष के नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार को 3 बजे होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 May 2020 2:33:01

कोरोना संकट को लेकर होगी विपक्ष की बड़ी बैठक, 15 पार्टियों के नेता होंगे शामिल

कोरोना संकट पर विपक्ष के नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक शुक्रवार को 3 बजे होगी। इस बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार, डीएमके नेता एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत 15 राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोरोना और लॉकडाउन को लेकर मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में बात होगी और सरकार की ओर से राज्य सरकारों के साथ किए जा रहे बर्ताव पर चर्चा भी हो सकती है। हालाकि, यह अभी तक साफ नही हुआ है कि इस बैठक में कांग्रेस की और से कोई प्रतिनिधि शामिल होगा की नहीं।

ऑफिस-वर्कप्लेस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, आपको जानना बेहद जरुरी

आपको बता दे, विपक्ष के नेता इस कोरोना काल में लगातार केंद्र सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे हैं। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि ऐसे वक्त में केंद्र को राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य अच्छा काम कर रहा है। केंद्र को समझना चाहिए कि बंगाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है।

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ICMR ने बदली जांच की रणनीति, अब इन लक्षण वालों की सात दिन में होगी जांच

उद्धव ठाकरे ने भी केंद्र पर साधा निशाना

26 अप्रैल को सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा था, 'हमने केंद्र से दाल मांगी, क्योंकि हम अपने राज्य में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लोगों को अनाज देते हैं, लेकिन हमारे पास सिर्फ चावल है। इसलिए हमने दाल और गेहूं की मांग की है जो हमें अब तक नहीं मिली। मुझे लगता है कि दाल में कुछ काला है लेकिन दाल तो आने दो।'

अब खबर है कि इस बैठक में इन्ही मुद्दों को लेकर चर्चा होने वाली हैं। साथ ही राज्यों की ओर से केंद्र से मांगे गए राहत पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि इन सभी मुद्दों को लेकर ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और विपक्ष के नेता अपनी रणनीति बनाएंगे। साथ ही राज्यों की ओर से केंद्र से मांगे गए राहत पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है। अभी तक राज्यों के लिए केंद्र की ओर से राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया गया है।

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 2 हजार 032 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 3,167 लोगों की मौत इस वायरस से हो गई हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया हुआ है जिसका चौथा चरण 18 मई से 31 मई तक चल रहा है, हालाकि लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। चौथे चरण के लॉकडाउन में आर्थिक गतिविधियों को खोल दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर गाइडलाइन्स तैयार कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका