न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में ठगी, प्लाज्मा डोनर बनकर ठगा 200 लोगों को, गिरफ्तार

कोरोना के नाम पर देश में कई जगह ठगी के मामले सामने आए है। हाल ही में ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Jul 2020 4:09:17

कोरोना काल में ठगी, प्लाज्मा डोनर बनकर ठगा 200 लोगों को, गिरफ्तार

एक तरफ जहां देश कोरोना संक्रमण से झुझ रहा है वहीं, कुछ लोग इसका गलत फायदा उठाकर अपनी जेब भरने में लगे हुए है। कोरोना के नाम पर देश में कई जगह ठगी के मामले सामने आए है। हाल ही में ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है। यहां एक शख्स ने कोरोना वायरस रोगियों के लिए प्लाज्मा दान करने और दवा की व्यवस्था करने का वादा कर 200 से अधिक लोगों को ठग लिया। इस घटना के बाद हैदराबाद पुलिस ने सोमवार को 25 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस युवक ने कई लोगों को प्लाज्मा देकर जान बचाने का झांसा दिया। इस शख्स ने मरीजों से यह भी वादा किया था कि वह कारगर दवा का इंतजाम करेगा जिससे कोरोना से निजात मिल जाएगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शख्स ने प्लाज्मा देने और कोरोना की दवाई के लिए मरीजों से मोटी रकम की मांग की थी। आरोपी ने इसके लिए हाईटेक तरीके भी अपनाए। उसने सोशल मीडिया के माध्यम से पता किया कि किसे प्लाज्मा की जरूरत है। इसकी जानकारी लेकर उसने मरीजों से फोन पर संपर्क साधना शुरू किया। वह खुद को कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति के रूप में पेश कर फोन से लोगों से संपर्क करता था। उसके बाद आरोपी शख्स उस व्यक्ति से प्लाज्मा देने के लिए पैसे देने की मांग करता था।

बता दें, कोरोना महामारी के दौर में प्लाज्मा थेरेपी इलाज की प्रभावी विधि साबित हुई है जिसमें किसी कोरोना से ठीक हुए व्यक्ति का प्लाज्मा कोरोना मरीज को दिया जाता है।

पुलिस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'आरोपी ऑनलाइन पेमेंट एप के माध्यम से पैसा लेने के बाद मरीजों से संपर्क करना बंद कर देता था। इसी तरह आरोपी ने कुछ ऐसे मरीजों को भी ठगा जिन्हें कोरोना की दवाएं चाहिए थीं। उनसे संपर्क कर उसने कहा कि वह दवा का इंतजाम कर देगा। इसके बदले भी उसने कई लोगों से पैसे ठगे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना तब प्रकाश में आई जब एक मरीज ने पुलिस से संपर्क किया और आपबीती बताई।'

बता दे, देश में कोरोना के मरीज 11 लाख से ज्यादा हो गए है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना 35 हजार से मरीज मिल रहे है। भारत में नए कोरोना मरीज मिलने की रोजाना औसत दर 3।6% हो गई है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है। यानी भारत में अब नए मरीज सबसे तेज रफ्तार से बढ़ने लगे हैं। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 54 हजार 917 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 36 हजार 810 मरीज मिले। इसके पहले रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 425 और 18 जुलाई को 37 हजार 407 मरीज मिले थे। एक दिन में 587 मरीजों की मौत भी हुई है। कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 28 हजार के पार हो गया। भारत में अब मरीज दोगुने होने में सिर्फ 19 दिन लग रहे हैं। एक महीने पहले तक 25 दिन लग रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री