न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस / महाराष्ट्र में डरा रहे मौत के आंकड़े, 24 घंटे में इतने लोगों ने गवाई जान

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया है। महाराष्ट्र में 2,098 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 11:13:25

कोरोना वायरस / महाराष्ट्र में डरा रहे मौत के आंकड़े, 24 घंटे में इतने लोगों ने गवाई जान

कोरोना वायरस के कारण भारत में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2,682 केस सामने आए हैं। जबकि इस दौरान 116 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 2 हजार के पार हो गया है। महाराष्ट्र में 2,098 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, संक्रमितों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब तक 62,228 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है महाराष्ट्र में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 33,124 है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। महाराष्ट्र में 8,381 और कोरोना संक्रमितों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। अब तक राज्य में 26,997 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।

मुंबई में कितने मरीज?

महाराष्ट्र में मुंबई कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित है। मुंबई के धारावी में एक दिन में कोरोना वायरस के 41 नए केस सामने आए हैं। राहत की बात ये है कि इस दौरान कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई। धारावी में कुल संक्रमितों की संख्‍या 1,715 है और 70 लोगों की जान जा चुकी है।

मुंबई में पिछले 24 घंटों में 1,447 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मुंबई में पिछले 24 घंटों में 38 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान भी जा चुकी है। इसके साथ ही मुंबई में अब तक 36,932 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 1,173 लोगों की कोरोना के कारण जान जा चुकी है। मुंबई में अब एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 19,754 है। वहीं 16,008 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा चुका है।

नासिक संक्रमितों की संख्या 1,108 पहुंची

महाराष्ट्र के नासिक जिले में 50 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया, जिससे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या गुरुवार को 1,108 पहुंच गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इनमें 748 मरीज मालेगांव से हैं, 151 मरीज नासिक शहर से हैं और 159 मरीज जिले के अन्य हिस्सों से हैं। अब तक 786 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक संक्रमण से 60 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 47 मौतें अकेले मालेगांव में हुई हैं।

डबलिंग रेट अब 15.7 दिन

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की डबलिंग रेट अब 15.7 दिन है। पिछले हफ्ते कोरोना मरीजों की डबलिंग रेट 11 दिन थी। पिछले हफ्ते की तुलना में इसमें सुधार देखा गया है। वहीं महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 43.38% है। मृत्यु दर 3.37% है।

2211 पुलिसवाले संक्रमित

वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना से लड़ाई में फ्रंट पर तैनात पुलिसकर्मियों में संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भी तीन पुलिसवालों की संक्रमण से मौत हो गई। इसे लेकर राज्य में अब तक 25 पुलिसकर्मियों की संक्रमण से जान जा चुकी है। इनमें से 16 पुलिसवाले सिर्फ मुंबई के थे। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में 116 नए पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इसे जोड़कर राज्य में अब कुल 2211 पुलिसवाले संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें से 1303 सिर्फ मुंबई से हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका