भोपाल में 15 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मास्क के बिना प्रवेश नहीं

By: Pinki Sun, 14 June 2020 09:41:35

भोपाल में 15 जून से खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल, मास्क के बिना प्रवेश नहीं

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को 51 नए मरीज सामने आए। विधायक और कांग्रेस युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने डॉक्टरों की सलाह पर खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। नए संक्रमितों में 4 और 8 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। उधर, मध्य प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर भोपाल में 15 जून से सभी धार्मिक स्थल खोले जा सकेंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश के कई शहरों में 8 जून से धार्मिक स्थल खोल दिए गए थे लेकिन भोपाल मे बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर ने तब भोपाल में धार्मिक स्थल ना खोलने का फैसला किया था।

शनिवार को डीएम तरुण पिथोड़े ने भोपाल के सभी धर्मगुरुओं की एक बैठक बुलाई और उनसे धार्मिक स्थल खोलने से पहले कोरोना गाइडलाइंस के पालन को लेकर चर्चा की। सभी धर्मगुरुओं से आश्वासन मिलने के बाद अब कलेक्टर ने आगामी सोमवार से सभी धार्मिक स्थल खोलने का फैसला लिया।

नए नियम-

- दो लोगों के बीच 6 फीट की दूरी अनिवार्य है।
- धार्मिक स्थल में प्रवेश करने वाले सभी नागरिकों के लिए फेस मास्क अनिवार्य होगा।
- धार्मिक स्थल में प्रवेश करने से पहले कम से कम 40 से 60 सेकंड तक साबुन से हाथ धोना अनिवार्य।
- प्रवेश द्वार पर हैंड हाइजीन के लिए सैनिटाइजर डिस्पेंसर और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य। - अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को सैनिटाइज करने की सुविधा।
- धार्मिक स्थल के पूरे परिसर में थूकना पूरी तरह प्रतिबंधित।
- मंदिर में घंटी बजाना और मूर्ति को छूने की अनुमति नहीं।
- आरती की थाली में चढ़ावा ना चढ़ाएं, फूल, नारियल, अगरबत्ती, चुनर, चादर चढ़ाना प्रतिबंधित।
- लक्षण रहित व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।
- सर्दी-खांसी, बुखार आदि के मरीजों को प्रवेश की अनुमति न दी जाए।
- फेस मास्क लगाकर आने वालों को होगा प्रवेश
- परिसर के बाहर एवं पार्किंग एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी

बता दे, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोविड-19 (Covid-19) का संक्रमण रोकने के लिए जनसाधारण को जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी। 65 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं, 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर ही रहने की सलाह दी गई है। मठ-मंदिर और मस्जिदों में काम करने वाले पुजारी-कर्मचारियों और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने को कहा गया है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com