न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

25 मई को सुबह 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट, जानें- क्या कहती है सरकार की गाइडलाइन्स

देश में 25 मई से एक बार फिर घरेलू उड़ानों की सेवा शुरू हो जाएगी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 4:30 बजे पर उड़ान भरेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 23 May 2020 11:16:58

25 मई को सुबह 4:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट, जानें- क्या कहती है सरकार की गाइडलाइन्स

देश में 25 मई से एक बार फिर घरेलू उड़ानों की सेवा शुरू हो जाएगी। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट सुबह 4:30 बजे पर उड़ान भरेगी। इस शुरुआत के पहले चरण में 2800 उड़ानों को प्लान किया गया है। दिल्‍ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने घरेलू उड़ानों को लेकर यात्रियों को एयरपोर्ट पर किस तरह के नियमों का पालन करना है इसकी जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को बताया कि पहली फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से सोमवार को सुबह 4:30 बजे उड़ान भरेगी। एक दिन में 190 प्रस्थान और 190 उड़ानों का आगमन होगा।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में प्रस्थान और आगमन वाली उड़ानों में 20-20 हजार यात्री हैं। 50 से 55% के रेंज में बुकिंग हो रही है।

विदेह कुमार जयपुरिया ने कहा कि यात्री आरोग्य सेतु एप ज़रूर डाउनलोड कर लें, ये ज़रूरी है। अगर किसी वजह से ये सम्भव नहीं हो पाता तो वहीं पे उपलब्ध एक सेल्फ़ डिक्लेरेशन फॉर्म भर कर आप बता सकते हैं कि आप कोविड-19 संक्रमित नहीं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों को अपने सामान पर अपना नाम, पीएनआर नंबर एक पेपर पर लिखकर रखना होगा।

सुरक्षा जांच के लिए रुकना जरूरी नहीं होगा, सिर्फ अपने सामान को स्कैनिंग के लिए रखना होगा।

DIAL के सीईओ ने कहा कि एयरपोर्ट के स्टाफ को तीन श्रेणी में बांटा गया है। पहला लो रिस्क, दूसरा मीडियम रिस्क और तीसरा हाई रिस्क। इसी आधार पर उन्हें पीपीई किट दिए जाएंगे।

क्या कहती है सरकार की गाइडलाइन्स

- यात्रियों को फ्लाइट के वक्त से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

- हर किसी को आरोग्य सेतु ऐप रखना जरूरी होगा।

- जिनकी फ्लाइट को चार घंटे हैं, उन्हें ही एयरपोर्ट पर एंट्री मिलेगी।

- यात्रियों को मास्क, ग्लव्स पहनना जरूरी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी।

- इसके अलावा एयरपोर्ट, विमान के कर्मचारियों को पीपीई किट पहनना होगा।

- फ्लाइट के अंदर भी कई तरह की सतर्कता बरती जाएगी।

- 20 किलो से कम सामान लाएं। सिर्फ़ एक लगेज बैग लाएं। हाथ में कोई केबिन बैग न लाएं। खाना घर से खा के आएं। फ़्लाइट में खाना नहीं मिलेगा। लेकिन पानी की बोतल हर सीट पर पहले से रखी मिलेगी।

- एयरपोर्ट पर हाथ सेनेटाइज़ करने के लिए ऐसी मशीन लगी है जिसे छूने की ज़रूरत नहीं होगी। सेंसर के माध्यम से ये काम करती है।

- दिल्ली एयरपोर्ट के T-3 टर्मिनल पर लगे कार्पेट में भी ऐसे केमिकल डाले गए हैं जिससे यात्रियों के जूते चलते समय ही सेनेटाइज़ हो जाएंगे।

आपको बता दे, शनिवार को नागरिक उड्‌डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों के सवालों का जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले हम इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू कर सकते हैं। फ्लाइट शुरू करने से पहले कोरोना के हालात का आकलन किया जाएगा। पुरी ने बताया कि 25 मई से 33% घरेलू उड़ानें शुरू हो रही हैं। अभी जो आंकड़े आए हैं, उसके मुताबिक बुकिंग के पहले दिन काफी लोगों ने टिकट लिए हैं। फ्लाइट सेवा की काफी डिमांड है। लॉकडाउन के बीच मंत्रालय ने लाइफ लाइन उड़ान शुरू की थी। इसके जरिए एक हजार टन मेडिकल उपकरण व अन्य जरूरी सेवाओं की सप्लाई देशभर में की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका