न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुशखबरी! 21 मई से दुरंतो, संपर्क क्रांति जैसी 200 ट्रेनों की बुकिंग शुरू, 1 जून से दौड़ेंगी पटरी पर

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने 1 जून से 200 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे शुरू होगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 21 May 2020 8:54:04

खुशखबरी! 21 मई से दुरंतो, संपर्क क्रांति जैसी 200 ट्रेनों की बुकिंग शुरू, 1 जून से दौड़ेंगी पटरी पर

कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच भारतीय रेलवे ने 1 जून से 200 ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। इन ट्रेनों की बुकिंग 21 मई यानी आज सुबह 10 बजे शुरू होगी। ये ट्रेनें वर्तमान में चल रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से अलग होंगी। इनकी लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी गई। इनमें दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में एसी और नॉन एसी कोच होंगे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 1 जून से चलने वालीं ट्रेनों का किराया सामान्य ही होगा, लेकिन जनरल कोच में सीट बुक करने के लिए भी स्लीपर का किराया देना होगा। इन ट्रेनों में तत्काल या प्रीमियम तत्काल टिकट की सुविधा नहीं होगी। साथ ही यात्री के पास कंफर्म टिकट होने पर ही यात्रा की इजाजत मिलेगी। टिकट की बुकिंग रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर ही की जा सकेगी। रिजर्वेशन काउंटर से कोई टिकट बुक नहीं होगा। इनके लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 दिन होगा, आरएसी और वेटिंग लिस्ट के नियम पहले की तरह होंगे।

इंडियन रेलवे की तरफ से चलाई जाने वाली ये 200 ट्रेनें (ये 100 ट्रेनें अप एंड डाउन मिलाकर 200 हो जाएंगी) देशभर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेंगी।

coronavirus,lockdown,indian railway,list of 200 trains,news,indian railway news,irctc,booking starts,news,news in hindi

भारतीय रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने के बाद अब रेल यात्रियों को एक और राहत की खबर दी है। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर कैंटीन और सभी तरह के स्टॉल खोलने के लिए हरी झंडी दे दी है। रेलवे बोर्ड की तरफ से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन और जोनल रेलवे को भेजे गए पत्र में इसकी जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन बड़े रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा या रिफ्रेशमेंट रूम चल रहे हैं, उन्हें तत्काल खोला जा सकता है। हालांकि, साथ में ये भी कहा है कि फूड स्टॉल पर बैठाकर यात्रियों को खाना नहीं खिलाया जा सकेगा।

coronavirus,lockdown,indian railway,list of 200 trains,news,indian railway news,irctc,booking starts,news,news in hindi

आपको बता दे, देशभर में रेलवे की 12000 यात्री ट्रेनें जनता कर्फ्यू के दिन यानी 22 मार्च से ही बंद कर दी गई थीं। इसके अलावा रेलवे ने पिछले दिनों 30 जून तक के लिए बुक हुए सभी टिकट कैंसल कर यात्रियों को रिफंड भी दे दिया था। इसका मतलब है कि ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ