न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना काल में बदली हवाई यात्रा, एयरपोर्ट से निकलते ही लग रही हाथों पर ये मुहर

एयरपोर्ट से निकलने पर कलाई पर बड़ा-बड़ा HQ लिख दिया जाता है, जिसका मतलब है होम क्वारंटाइन। एक मुहर हाथ पर लगती है जिसपर लिखा होता है कि कितने दिन क्वारंटाइन में रहना है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 May 2020 3:10:02

कोरोना काल में बदली हवाई यात्रा, एयरपोर्ट से निकलते ही लग रही हाथों पर ये मुहर

कोरोना काल में सब कुछ बदल गया है। 25 मई यानी आज से शुरू हुए हवाई सफर को देख लो। फ्लाइट से एयरपोर्ट पर जब यात्री उतर रहे थे तो बाहर जाने से पहले उनके हाथ पर एक नीले रंग की मुहर लगाई जा रही थी। ऐसा आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला। नीले रंग की यह मुहर इस बात का प्रूफ है कि अब आपको होम क्वारंटाइन में रहना है और इतने दिनों तक। दरअसल, यात्रियों के हाथ पर यह स्टैंप फ्लाइट से उतरने के बाद एयरपोर्ट परिसर पर ही लग रही। हर राज्य ने आ रहे यात्रियों के लिए अलग नियम बनाए हैं। कहीं 7, कहीं 10 और कहीं 14 दिन क्वारंटाइन में रखा जा रहा। जैसे दिल्ली आने वाले लोगों में अगर लक्षण नहीं मिलते हैं, तो उन्हें क्वारंटीन नहीं किया जाएगा, लेकिन सेल्फ असेसमेंट करना जरूरी होगा। लेकिन कुछ राज्यों में उड़ान के बाद पहुंचने पर होम क्वारंटीन का नियम बनाया है।

एयरपोर्ट से निकलने पर कलाई पर बड़ा-बड़ा HQ लिख दिया जाता है, जिसका मतलब है होम क्वारंटाइन। एक मुहर हाथ पर लगती है जिसपर लिखा होता है कि कितने दिन क्वारंटाइन में रहना है।

यह है अलग-अलग राज्यों के क्वारंटाइन नियम

केंद्र ने हवाईयात्रियों को क्वारंटाइन किए जाने के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर कहा कि राज्य यात्रियों को क्वारंटाइन करने के नियम खुद तय कर सकते हैं। मंत्रालय ने घरेलू उड़ानों, ट्रेन और बस यात्रा के लिए क्वारंटाइन गाइडलाइन जारी कर राज्यों और हवाई यात्रियों की मुश्किलें काफी हद तक दूर कर दीं।

- कर्नाटक की राज्य सरकार ने कहा है कि राज्य में महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश से किसी भी माध्यम से आने वाले यात्रियों को 7 दिन के इंस्टिट्यूशन और 7 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- उत्तराखंड के यात्रियों को 10 दिन के लिए होटल या सरकारी जगह पर क्वारैंटाइन होना होगा।

- गोवा की राज्य सरकार चाहती है कि राज्य में विमान से आने वाले सभी यात्रियों का एंटी बॉडी टेस्ट किया जाए।

- मध्य प्रदेश सरकार ने कहा कि राज्य में फ्लाइट से आने वाले सभी यात्रियों की स्कैनिंग की जाएगी। यदि किसी को कोराना के शुरुआती लक्षण मिलते हैं, तो उसे क्वारैंटाइन किया जाएगा और जांच के लिए उसके सैंपल लिए जाएंगे। ​​​​​​

- पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में विमान, ट्रेन या बस से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य तौर पर 14 दिन के होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि 25 मई से राज्य में आने वाले सभी विमान यात्रियों को 14 दिन के इंस्टिट्यूशन क्वरैंटाइन पीरियड में जाना होगा। उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ानों के शुरू होने के बाद संक्रमण फैलने की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता है।

- अंडमान-निकोबार के प्रशासन ने भी वहां जाने वाले सभी विमान यात्रियों के लिए सख्त स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तय किया है। सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में विमान यात्रियों को 14 दिन क्वारैंटाइन में जाना होगा।

- दिल्ली सरकार ने कहा कि यात्रियों का क्वारनटीन अनिवार्य नहीं होगा। बिना लक्षण वाले यात्रियों को सलाह दी जाएगी कि वह अगले 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करें। अगर उनमें कोई लक्षण आता है तो वह तुरंत डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर को सूचना दें। जिन यात्रियों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे तो प्रोटोकॉल के हिसाब से उनका इलाज होगा और यदि निगेटिव पाए गए तो उन्हें घर जाने की इजाजत होगी लेकिन अगले 7 दिन आइसोलेशन में ही रहना होगा।

- केरल में यात्रियों को covid19jagratha.kerala.nic.in पर रजिस्टर करना होगा। केरल पहुंचे यात्रियों को 14 दिनों तक क्वारनटीन रहना होगा। इसके अलावा तिरुवनंतपुरम से दूसरे जिलों तक जाने के लिए केरल परिवहन विभाग की बसें चलेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका