न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 5.0 की सुगबुगाहट हुई तेज, PM मोदी नहीं इस बार अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात

31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर यह बातचीत की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 29 May 2020 8:56:23

लॉकडाउन 5.0 की सुगबुगाहट हुई तेज, PM मोदी नहीं इस बार अमित शाह ने की मुख्यमंत्रियों से बात

देश में लॉकडाउन के चौथे चरण की समाप्ति से महज तीन दिन बचे है ऐसे में लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर सभी के मन में सवाल उठ रहे है। जैसे के देश में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे है इससे यह तो पक्का है कि लॉकडाउन और आगे बढ़ेगा। हालांकि, छूट बहुत अधिक हो सकती हैं, जैसी इस समय हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन बढ़ाए जाने के मामले पर बातचीत की। उन्होंने 31 मई को देशबंदी का चौथा चरण खत्म होने से पहले राज्यों से सुझाव मांगे हैं। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर यह बातचीत की है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, 'गृह मंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों से बातचीत की और लॉकडाउन को 31 मई के बाद बढ़ाए जाने पर उनके विचार जाने।' मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बातचीत के दौरान शाह ने राज्यों के चिंताजनक स्थिति वाले क्षेत्रों के बारे में उनके विचार जाने और एक जून के बाद किन क्षेत्रों को खोलना चाहते हैं, इस बारे में भी उनसे राय ली गई। इसके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरी ने भी गुरुवार को राज्यों के सचिवों और सबसे प्रभावित जिलों के अधिकारियों के साथ लॉकडाउन और कोरोना के संकट पर मंथन किया था।

बता दे, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन सबसे पहले 25 मार्च को लगाया था और इसके बाद इसे तीन बार बढ़ाया जा चुका है। हर चरण में लॉकडाउन बढ़ाने के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बात कर उनके विचार जान रहे थे। लेकिन यह पहली बार होगा जब गृह मंत्री ने लॉकडाउन के एक और चरण के खत्म होने के पहले मुख्यमंत्रियों से बात कर उनके विचार जाने हैं। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की सभी कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह भी मौजूद रहे थे।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मुख्यमंत्रियों की राय का पता नहीं लग पाया है लेकिन यह समझा जा रहा है कि उनमें से अधिकतर कुछ रूप में लॉकडाउन जारी रखना चाहते हैं। साथ ही वे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और जनजीवन को सामान्य बनाने के पक्ष में भी हैं। संभावना है कि अगले तीन दिन में केंद्र सरकार लॉकडाउन पर अपने फैसले की घोषणा कर देगी।

मन की बात में नहीं होगी लॉकडाउन की घोषणा

कुछ मीडिया संस्थानों की तरफ से लॉकडाउन के पांचवें दौर को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे थे। इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह के दावों में कोई दम नहीं है। गृह मंत्रालय ने अपने स्पष्टीकरण में यह साफ कर चुका है कि लॉकडाउन 5.0 की खबरें बिल्कुल बेबुनियाद हैं और पीएम मोदी मन की बात में लॉकडाउन की घोषणा नहीं करेंगे। ध्यान रहे कि लॉकडाउन की रूपरेखा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) तय करता है।

बता दे, कोरोना वायरस के मामले भारत में तेजी से बढ़ रहे है। यहां कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 65 हजार 381 हो गई है। मरीजों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। गुरुवार को महाराष्ट्र में 2598, तमिलनाडु में 827, गुजरात में 367, प। बंगाल में 344, राजस्थान में 251, मध्यप्रदेश में 192, उत्तरप्रदेश में 179, हरियाणा 123, आंध्रप्रदेश में 128, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में 115-115 और बिहार में 149 मरीज मिले। वहीं गुरुवार को में अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। यहां 1024 नए मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के पार पहुंच गई है, यहां अब तक 316 लोगों ने जान गंवाई।

कोरोना की यही बढ़ती रफ्तार लॉकडाउन खुलने की राह में रोड़ा है। खुद राज्यों के बीच आवाजाही को लेकर बात बनती बिगड़ती दिख रही है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगी राज्य की सीमाएं सील कर दी है। यानी एनसीआर के शहर गुड़गांव और फरीदाबाद से भी लोग दिल्ली नहीं आ-जा पाएंगे। इसके अलावा कर्नाटक ने भी अपने से सटे राज्यों के बॉर्डर बंद रखे हैं। इतना ही नहीं, कर्नाटक सरकार ने एविएशन मंत्रालय से अपील की है कि वो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान से कर्नाटक आने वाली फ्लाइट की संख्या को घटाए, क्योंकि ये सभी राज्य हाई रिस्क वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका