न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन 4 का इन राज्यों में होगा और ज्यादा सख्ती से पालन

देश की राजधानी दिल्ली को भी इसी श्रेणी में रखा गया है, जिसके बाद ये तय है कि यहां पर छूट मिलने की संभावना कम है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 May 2020 11:22:08

लॉकडाउन 4 का इन राज्यों में होगा और ज्यादा सख्ती से पालन

कोरोना वायरस के संक्रमण को देश में फैलने से रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन अब 31 मई तक बढ़ने वाला है। हालाकि, इस बार लॉकडाउन में ज्यादा छूट दी जाने की उम्मीद है लेकिन कुछ राज्य है जहां लॉकडाउन 4 का सख्ती से पालन किया जाएगा। खबर के अनुसार देश के 30 जिलों में सख्त लॉकडाउन जारी रह सकता है। ये वो इलाके हैं जहां कोरोना ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है।

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई, औरंगाबाद, पुणे, पालघर, सोलापुर, नासिक और ठाणे में लॉकडाउन की सख्ती जारी रहेगी। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर, जबकि पश्चिम बंगाल में हावड़ा और कोलकाता में भी सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।

वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां के कुड्डालोर, चेंगलपट्टू, अरियालुर, विल्लुपुरम, तिरुवल्लूर और ग्रेटर चेन्नई जिलों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

देश की राजधानी दिल्ली को भी इसी श्रेणी में रखा गया है, जिसके बाद ये तय है कि यहां पर छूट मिलने की संभावना कम है।

बीते कुछ दिनों में राजस्थान में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ें हैं। यहां जयपुर, जोधपुर, उदयपुर में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आगरा और मेरठ, आंध्र प्रदेश के कुरनुल, तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद, पंजाब के अमृतसर और ओडिशा के बेरहमपुर में सख्त लॉकडाउन जारी रहेगा।

coronavirus,lockdown,lockdown 4,coronavirus news,lockdown news,hindi news,india news,news in hindi

बता दें कि आज दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), गृह सचिव और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लॉकडाऊन-4 (Lockdown-4) के दिशा-निर्देंशों पर 2 घंटे से ज्यादा देर तक बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्रियों की तरफ से आए सुझावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में लॉकडाउन-4 का मसौदा फाइनल हुआ। कल देर रात तक अमित शाह के नेतृत्व में गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से मिले सुझावों पर विचार के बाद दिशा निर्देशों का खाका तैयार किया था, जिसपर पीएम के साथ आज की बैठक में चर्चा हुई।

लॉकडाउन के चौथे चरण में ऑटो, बस और कैब सर्विस को इजाजत मिल सकती है। हालांकि, कटेनमेंट जोन में इन पर पाबंदी जारी रहेगी। वहीं, रेड जोन को फिर परिभाषित किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट को गैर जरूरी सामानों की सप्लाई करने की अनुमति मिल सकती है। अब तक जहां ऑफिस और फैक्ट्रियों में 33% कर्मचारियों को ही काम करने की इजाजत थी, इसे बढ़ाकर 50% किया जा सकता है।

वहीं, लॉकडाउन में सैलून, नाई की दुकान और स्पा सेंटर को रेड जोन में सावधानी के साथ खोला जा सकता है। हालांकि कंटेनमेंट इलाके में यह सब बंद रहेगा। इसके अलावा ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में भी यह खुला रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका